फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई पीढ़ी के 'स्टार्स' को ऋषि ने लिया आड़े हाथ, बोले- मुझे भी कोई कंधा देने नहीं आएगा

Fri, 28 Apr 2017 12:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
ऋषि कपूर
विज्ञापन
ऋषि कपूर ने एक बार फिर ट्विटरके जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया है। दरअसल, विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में जब आज की जनरेशन का कोई भी एक्टर उनके अंतिम दर्शन के लिए नहीं पहुंचा तो ऋषि कपूर को यह बात पंसद नहीं आई।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आज की पीढ़ी को अपने से बड़ों का सम्मान करना नहीं आता। उन्होंने कहा कि नए स्टार्स को शर्म आनी चाहिए कि कोई भी नया एक्टर विनोद खन्ना को श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचा।

हालांकि आपको बता दें कि इस मौके पर अमिताभ, गुलजार समेत उनकी पीढ़ी के कई स्टार पहुंचे थे। ऋषि कपूर ने गुस्से में यहां तक लिख दिया कि जब मैं मर जाऊंगा तो मुझे भी कोई कंधा देने नहीं आने वाला।
विज्ञापन

  Shameful. Not ONE actor of this generation attended Vinod Khanna's funeral. And that too he has worked with them. Must learn to respect. — Rishi Kapoor (@chintskap) April 27, 2017

  Why this? Including mine and thereafter.When I die, I must be prepared.None will shoulder me. Very very angry with today's so called stars. — Rishi Kapoor (@chintskap) April 27, 2017


ये भी पढ़े-  बाहुबली के पीछे है इस स्टार की आवाज, करण जौहर जानकर रह गए थे हैरान

उन्होंने अपने ट्वीट पर यह भी बताया कि उनकी पत्नी नीतू और बेटे रणबीर देश से बाहर हैं, नहीं तो वो विनोद खन्ना की अंतिम यात्रा में जरूर शामिल होते।

Yes it has been expressed earlier on social media  my wife and Ranbir are out of the country. Would never had been reason not to be there — Rishi Kapoor (@chintskap) April 27, 2017
विज्ञापन



बता दें कि इस मौके पर अभिनेता ऋषि कपूर ने विनोद खन्ना के साथ बीताए कुछ लम्हों को याद करते हुए लिखा कि, 'विनोद मेरा मित्र बनने के लिए आपका धन्यवाद'।
  Remembering the good times with you,Vinod. Thank you for being my friend. pic.twitter.com/hvZoYeQMEF — Rishi Kapoor (@chintskap) April 27, 2017


उन्होंने लिखा, ' कई चमचे प्रियंका चोपड़ा की पार्टी में शामिल थे, लेकिन विनोद खन्ना को अंतिम विदाई देने को कुछ ही पहुंचे। मैं इनसे नाराज हूं।' 

ये भी पढ़े-  तमिलनाडु में 'बाहुबली 2' के मॉर्निंग शो कैंसिल हुए
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें