बाहुबली एक फिल्म ही नहीं दर्शकों के लिए फेस्टिवल बन गई है। जिसका वो लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आज हर कोई इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस फिल्म ने तहलका मचा दिया है। अगर आप भी फिल्म देखने जा रहे हैं तो इसके बारे में ये 9 फैक्ट्स आपको जरूर जान लेनी चाहिए।
बाहुबली 2 का क्लाइमैक्स सीन करीब 20 मिनट का है। लेकिन इस इसके लिए फिल्ममेकर्स ने 30 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। जो पहले भाग के क्लाइमैक्स सीन की लागत का लगभग आधा है।
बाहुबली के पहले पार्ट के वर्चुअल इफेक्ट्स ने दर्शकों को खासा आकर्षित किया था। वहीं दूसरा भाग वर्चुअल रियलिटी के साथ रिलीज किया जा रहा है। खबर के मुताबिक, 200 थिएटर में वर्चुअल रियलिटी बूथ भी तैयार किए गए हैं।
दर्शकों को लगता होगा कि बाहुबली एक पर्फेक्ट फिल्म थी लेकिन फिल्म सिनेमैटोग्राफर केके सेंथिल ने बताया कि फिल्म के वीएफएक्स में कई गड़बड़ियां थीं। जिससे वो काफी नाराज थे। दूसरे पार्ट में इसे सुधारा गया है।
बाहुबली 2 के टीवी राइट्स पहले ही सोनी टीवी को बेचे जा चुके हैं। सोनी टीवी ने इस फिल्म के राइट्स को 51 करोड़ रुपए में खरीदे हैं।
जब प्रभास प्रभास बाहुबली की शूटिंग कर रहे थे तब उन्होंने किसी और फिल्म की शूटिंग नहीं की। इसके चलते उनके पिरवार ने उनका विरोध किया था। क्योंकि इसमें भारी रिस्क था। लेकिन प्रभास का ये फैसला सही था।
बाहुबली 2 के इंटरनेशनल वर्जन की एडिटिंग द इन्क्रेडिबल हल्क, क्लैश ऑफ द टाइटन्स, टेकन 2 जैसी फिल्मों को एडिट करने वाले एडिटर विन्सेंट टैबेलन ने की है।
प्रभास ने बाहुबली 2 के लिए अपना वजन 30 किलोग्राम बढ़ा कर 150 किलोग्राम कर लिया। इसके लिए उन्होंने विशेष डायटीशन और ट्रेनर की मदद ली।
बाहुबली 2 एक और कीर्तिमान बनाने जा रही है। यह फिल्म BookMyShow पर अडवांस बुकिंग के मामले में सबसे ज्यादा बुकिंग लेने वाली फिल्म बनने जा रही है। इससे पहले दंगल फिल्म की सबसे ज्यादा अडवांस बुकिंग हुई थी।
फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि वह एक और बाहुबली सीरीज की फिल्म बनाने जा रहे हैं लेकिन उन्होंने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
ये भी पढ़े- इन 10 फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं ‘बाहुबली 2’