वेबसाइट को दिए इंटरव्यूह में ऋषि कपूर ने कहा है कि रणबीर एक बेहद काबिल बेटा है और मेरी हर बात मानता है। मैं कभी उसके करियर में दखलअंदाजी नहीं करता न ही वह मेरे में।
पर हम दोनों के रिश्ते बहुत अच्छे थे लेकिन अब यह खराब हो गए हैं। ऋषि का कहना था कि अब रणबीर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अलग फ्लैट में रहता है यही रिश्ते बिगड़ने का प्रमुख कारण है।
रणबीर पहले हमारे साथ रहता था। मेरी पत्नी नीतू रणबीर से रिश्ते सुधारने की बात कहती रहती थीं लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है। यानि कि रणबीर की गर्लफ्रेंड कैटरीना के कारण बाप-बेटे की यह प्यारी जोड़ी अब अलग रास्तों पर है।