फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IFFI: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बने ऋषभ शेट्टी, 'हनुमान अंश' के निर्देशक ने जीता अवॉर्ड; बेस्ट फिल्म कौन सी?

Sun, 29 Nov 2026 09:36 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • गोवा में 57वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) का सफलतापूर्वक समापन हो गया।
  • इसमें 'हनुमान अंश' और 'कांतारा चैप्टर 1' को विशेष सम्मान मिले।
  • इस मौके पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कई अहम बातें कहीं।
विज्ञापन
इफ्फी में सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा में आयोजित 57वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2026 का शनिवार को समापन हो गया। यह प्रोग्राम नौ दिनों तक चला। समापन समारोह में सिनेमा और संस्कृति का एक शानदार उत्सव देखने को मिला। इस बीच रेड-कार्पेट पर कई हस्तियां पहुंचीं। इस दौरान बेहतरीन सिनेमाई उपलब्धियों और उभरती प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos

विशाल चतुर्वेदी पुरस्कार लेते हुए - फोटो : एएनआई
'हनुमान अंश' के निर्देशक को मिला अवॉर्ड 
फिल्म निर्माता विशाल चतुर्वेदी को उनकी पहली फीचर फिल्म 'हनुमान अंश' के लिए 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) 2026 में 'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' (भारतीय फीचर फिल्म) के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
यह पुरस्कार शनिवार को गोवा में आयोजित फेस्टिवल के समापन समारोह में दिया गया। इसके साथ एक ट्रॉफी और 5 लाख रुपये की नकद इनामी राशि भी प्रदान की गई।

ऋषभ शेट्टी अवॉर्ड लेते हुए - फोटो : एएनआई
कांतारा चैप्टर को मिला पुरस्कार
फिल्म 'कांतारा चौप्टर 1' में बेहतरीन अभिनय करने के लिए ऋषभ शेट्टी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) का सिल्वर पीकॉक पुरस्कार मिला। वहीं अंतर्राष्ट्रीय जूरी ने 'कांतारा: अ लीजेंड - चैप्टर 1' को उसकी तकनीकी उपलब्धि, दमदार संगीत और अनोखी कहानी कहने की शैली के लिए 'विशेष उल्लेख' (स्पेशल मेंशन) दिया।

अकी - फोटो : सोशल मीडिया
57वें IFFI में किन फिल्मों ने जीता पुरस्कार?
  • अकी- सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए गोल्डन पीकॉक पुरस्कार
  • विजिटेशन- लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का सिल्वर पीकॉक पुरस्कार
  • माया ओ रूर्के- बेस्ट एक्टर (फीमेल) का सिल्वर पीकॉक पुरस्कार
  • द रिवर ट्रेन- स्पेशल जूरी अवार्ड (सिल्वर पीकॉक)
  • द गोल्डन एज- बेस्ट डेब्यू फीचर फिल्म (निर्देशक) का सिल्वर पीकॉक पुरस्कार
  • मेड इन इंडिया: अ टाइटन स्टोरी- बेस्ट वेब सीरीज (OTT) का पुरस्कार
  • रहमा- ICFT-UNESCO गांधी मेडल 2026 से सम्मानित
  • आदित्य सुहास जांभले- 57वें IFFI में सम्मानित
विज्ञापन

सीएम प्रमोद सावंत - फोटो : एएनआई
IFFI के बारे में क्या बोले गोवा के मुख्यमंत्री?
समापन समारोह को संबोधित करते हुए गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, 'लगभग 90 देशों की भागीदारी ने इस नौ दिवसीय महोत्सव को वैश्विक सिनेमा का एक उत्सव बना दिया है। हमारी आकांक्षाएं केवल एक फिल्म महोत्सव आयोजित करने तक सीमित नहीं हैं। हम एक ऐसा इकोसिस्टम बनाना चाहते हैं जहां फिल्मों का विकास और निर्माण हो सके और उन्हें पूरे भारत और दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाया जा सके।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें