जब शूटिंग के दौरान बेटी को घर छोड़ा था
रिद्धिमा ने यह भी बताया कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने पहली बार अपनी बेटी को घर पर अकेला छोड़ा था। साल 2019 में न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर के कैंसर इलाज के बाद यह पहला मौका था जब उन्होंने ऐसा किया।
इस फिल्म में एक खास पल भी देखने को मिलेगा, जहां रिद्धिमा अपनी मां नीतू कपूर और बेटी समारा के साथ ‘सेंटी’ गाने में नजर आएंगी।
कब रिलीज होगी फिल्म 'दादी की शादी'?
'दादी की शादी' में नीतू कपूर और कपिल शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। उनके साथ सादिया खतीब और रिद्धिमा कपूर साहनी भी हैं। 'दादी की शादी' की कहानी एक ऐसे परिवार की है, जिसमें प्यार, हंसी-मजाक, कुछ नोक-झोंक और गहरे राज दिखाए गए हैं। इस फिल्म को आशीष आर. मोहन ने लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म 8 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।