फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Riddhima Kapoor: रिद्धिमा ने भाई रणबीर की फिल्म एनिमल पर की चौंकाने वाली बात, दिया अपने दादा जी का उदाहरण

Mon, 25 Nov 2024 11:14 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर फिल्मों में अभिनय तो नहीं करती हैं लेकिन मौजूदा फिल्मों को लेकर उनकी अपनी एक राय है। हाल ही में उन्होंने भाई रणबीर की फिल्म 'एनिमल' को लेकर एक बड़ी बात कही। जानिए, क्या है रिद्धिमा का कहना।
 
विज्ञापन
रिद्धिमा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर और उनकी बहन रिद्धिमा कपूर के बीच काफी मजबूत रिश्ता है। दोनों भाई-बहन अकसर एक-दूसरे को काफी सपोर्ट करते हैं। एक्टर के तौर पर भी रिद्धिमा रणबीर का काम पसंद करती हैं। हाल ही में उन्होंने रणबीर की फिल्म 'एनिमल' को लेकर ऐसा कुछ कहा कि दर्शक भी हैरान रह जाएंगे। 

विज्ञापन

बेहतर सिनेमा बन सकता है 
हाल ही में एक इंटरव्यू में रिद्धिमा से सवाल किया गया कि 'एनिमल' और 'पुष्पा' फिल्मों के बारे में वह क्या सोचती हैं। इस पर रिद्धिमा ने कहा कि अगर उनके दादा राजकपूर जीवित होते तो बेहतर सिनेमा का निर्माण करते। रिद्धिमा यह भी कहती हैं कि दर्शकों का एक वर्ग है जो 'एनिमल' और 'पुष्पा' जैसी फिल्में देखना पसंद करता है। 

रिद्धिमा को भी करना था अभिनय 
रिद्धिमा फिल्मों के बारे में इतना कुछ जानती समझती हैं। इसका कारण है कि उनकी फिल्मों में गहरी रुचि है। दरअसल, बचपन में वह भी अभिनय करने की ख्वाहिश रखती थी। अपने पिता ऋषि कपूर के कारण वह ऐसा नहीं कर पाई क्योंकि उनके पिता को रिद्धिमा का फिल्मों में जाना पसंद नहीं था। ऐसे में रिद्धिमा ने अपना सपना पूरा नहीं किया और वह फैशन डिजाइनर बन गईं। 
विज्ञापन

फैबुलस लाइव्स बनाम बॉलीवुड वाइव्स में नजर आईं 
रिद्धिमा फिल्मों में काम नहीं कर पाई, लेकिन हाल ही में वह एक रियालिटी शो 'फैबुलस लाइव्स बनाम बॉलीवुड वाइव्स' में नजर आईं। इसमें उनकी जिंदगी के कई पहलुओं को दिखाया गया। अगर इस शो का अगला सीजन आता है तो रिद्धिमा चाहती हैं कि इसमें उनके और परिवार की बॉन्डिंग को दिखाया जाए। वह किस तरह से अपना ख्याल रखती हैं और जीवन को लेकर क्या नजरिया है, यह सब चीजें भी अगले सीजन में दिखाई जाएं। इस रियालिटी शो में उनके साथ बॉलीवुड स्टार्स की कुछ वाइव्स और दिल्ली की सोशलाइट शालिनी पासी भी नजर आईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें