निर्देशक शूजित सरकार जिन्हें अलग तरह से कहानियां सुनाने के लिए जाना जाता है। 'आई वॉन्ट टू टॉक' तो लेकर कुछ बातें कही हैं। 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (इफ्फी) में उन्होंने अभिषेक को लेकर कुछ बातें की हैं। उन्होंने कम प्रचलित कहानियों को स्क्रीन पर दिखाने में होने वाली परेशानी के बारे में बात की। इसके साथ ही उन्होंने इरफान खान को लेकर भी कुछ बातें की हैं।
अभिषेक बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम @bachchan
आई वॉन्ट टू टॉक को लेकर की बात
शूजित सरकार ने आई वॉन्ट टू टॉक को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि फिल्म धीमे से शुरू होती है। जिन लोगों ने फिल्म देखी है, इस फिल्म से उन्हें तजुर्बा भी मिला है। हालांकि, लोग अब थिएटर जाने की आदत को भूलते जा रहे हैं और ये तथ्य है। मुझे पीआर और मीडिया टीम ने बताया कि ये फिल्म एक दूसरे को बताने से ही आगे बढ़ सकती है।
इरफान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @irrfan
फिल्म में क्या है खास
शूजित सरकार ने बताया कि फिल्म पिता पुत्री की कहानी है, जिसमें स्वास्थ्य समस्या और मृत्यु को लेकर मेरा विचार दिखाई देता है। जो लोग अस्पतालों और हेल्थ केयर सेंटर से लोग जुड़े रहते हैं, वे इस फिल्म को समझ पाएंगे। कई बार जिंदगी हमारे ऊपर अजीब सी चीजें फेंक देती है। हमें पता ही नहीं होता कल क्या होगा।
इरफान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @babil.i.k
इरफान खान को लेकर की बात
शूजित सरकार ने कहा कि मेरा एक दोस्त इन चीजों से गुजरा है, हालांकि ये चीजें उसे तोड़ नहीं पाईं। इरफान खान को कैंसर हुआ। मेरे दोस्त ने उस समय भी अपनी हिम्मत नहीं हारी। इरफान के जाने के बाद मैंने इस फिल्म को बनाने की बात सोच ली थी। ये अलग से इरफान खान की कहानी नहीं है, लेकिन जो भी मानसिक तनाव और शारीरिक तनाव से गुजर रहा है, इस फिल्म को समझ पाएगा। इस बात को बताते हुए वे भावुक भी हो गए।