अक्षय के साथ काम करने को लेकर ऋचा ने कहा, 'मैं शुरू से ही अक्षय की बहुत बड़ी फैन रही हूं। वह बहुत ही अच्छे अभिनेता है। उनके साथ काम करना मेरे लिए एक सपने जैसा था। अक्षय के साथ काम करके मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं।'
इस फिल्म की शूटिंग का अनुभव साझा करते हुए ऋचा ने बताया कि 'इस फिल्म में काम करके मैंने अपने और अपने देश के बारे में बहुत कुछ सीखा। यह फिल्म मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण थी। शूट के वक्त एक बार मैं बिल्कुल ही टूट गई थी लेकिन इस इस फिल्म के निर्देशक अजय बहल बहुत ही शांत और सुलझे हुए व्यक्ति हैं। उन्होंने मुझे समझाकर उस परिस्थिति से बाहर निकाला और फिर हम सब ने मिलकर इसकी शूटिंग को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।'