फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमानिया में नहीं मुंबई में ही शूट होगी आलिया की फिल्म 'सड़क 2'

Sat, 27 Apr 2019 08:20 AM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सड़क 2 - फोटो : file photo
विज्ञापन

फिल्म कलंक की जोड़ी एक बार फिर साथ साथ नजर आने वाली है। यह जोड़ी है आदित्य रॉय कपूर और आलिया भट्ट की। फिल्म का नाम है सड़क 2 जो 1991 में आई संजय और पूजा भट्ट की फिल्म सड़क का सीक्वल है, जिसे महेश भट्ट ने ही डायरेक्ट किया था। इस फिल्म से महेश भट्ट काफी समय के बाद एक बार फिर डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं। फिल्म में संजय और पूजा भट्ट भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही इस फिल्म की रेकी के लिए महेश भट्ट बेटी पूजा के साथ रोमानिया गए थे। जहां वह मुंबई बसाने की सोच रहे थे। हालांकि रोमानिया से लौट आए महेश और पूजा भट्ट अब रोमानिया की जगह फिल्म को मुंबई में ही शूट करेंगे। यह भी साफ हो गया है कि मई के मध्य तक फिल्म की शूटिंग शुरु हो जाएगी।
विज्ञापन

फिल्म पर बात करते हुए महेश भट्ट ने कहा, "इस फिल्म की शूटिंग पहले रोमानिया में करने की सोच रहे थे, पर अब हम यह फिल्म मुंबई में ही शूट करेंगे।" फिल्म को मुंबई में शूट करने का निर्णय भी महेश भट्ट ने ही लिया है। वह कहते हैं "बांद्रा के महबूब स्टूडियो में इसका सेट लगाया जाएगा, जहां आलिया और संजय से हम शूट की शुरूआत करेंगे।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें