फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय खन्ना की फैन रही ये हीरोइन, अब मिला ऑफबीट फिल्म में साथ काम करने का मौका

Mon, 29 Apr 2019 09:21 AM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
akshay khanna, richa chadha - फोटो : social media
विज्ञापन

फिल्म सेक्शन 375 की शूटिंग खत्म कर घर लौटीं ऋचा चड्ढा इस फिल्म में अक्षय खन्ना के साथ काम करके खुद को भाग्यशाली मानती हैं। सेक्शन 375 के गलत इस्तेमाल पर अजय बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा ने एक साथ काम किया। 

विज्ञापन


सेक्शन 375 में वकील का किरदार निभा रहे दोनो कलाकार एक दूसरे के खिलाफ कानूनी दांवपेंच लड़ाते दिखेंगे। अक्षय इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पर आधारित फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर में संजय बारू के किरदार में दिखे थे। इसी साल रिलीज होने जा रही इस फिल्म में ऋचा और अक्षय के अलावा राहुल भट्ट , जाकिर हुसैन और कुमुद मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं। 

विज्ञापन

अक्षय के साथ काम करने को लेकर ऋचा ने कहा, 'मैं शुरू से ही अक्षय की बहुत बड़ी फैन रही हूं।  वह बहुत ही अच्छे अभिनेता है। उनके साथ काम करना मेरे लिए एक सपने जैसा था। अक्षय के साथ काम करके मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं।' 

इस फिल्म की शूटिंग का अनुभव साझा करते हुए ऋचा ने बताया कि 'इस फिल्म में काम करके मैंने अपने और अपने देश के बारे में बहुत कुछ सीखा। यह फिल्म मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण थी। शूट के वक्त एक बार मैं बिल्कुल ही टूट गई थी लेकिन इस इस फिल्म के निर्देशक अजय बहल बहुत ही शांत और सुलझे हुए व्यक्ति हैं। उन्होंने मुझे समझाकर उस परिस्थिति से बाहर निकाला और फिर हम सब ने मिलकर इसकी शूटिंग को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें