ऋचा चड्ढा बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस में शुमार हैं। ओए लकी! लकी ओए!, गैंग्स ऑफ वासेपुर, मसान और फुकरे जैसी कई फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। ऋचा चड्ढा मजबूत किरदारों का चयन करने के लिए जानी जाती हैं और उसी संजीदगी से उन्हें पर्दे पर अदा करती हैं। ऋचा का मानना है कि सिनेमा की दुनिया में बतौर एक्टर हर कोई अपने अनुभवों के साथ आगे बढ़ता है। अब एक्ट्रेस ने और मजबूत विषयों के साथ सिनेमा की दुनिया में डटे रहने के लिए कमर कस ली है।
ऋचा चड्ढा अब बतौर प्रोड्यूसर ऐसी फिल्में बनाना चाह रही हैं, जिनकी कहानी और किरदार मजबूत हों। यूं तो मौजूदा वक्त में ऋचा के पास ढेरों ऑफर आ रहे हैं। कुछ तो उन्हें बतौर प्रोड्यूसर ऑफर किए गए हैं। मगर, फिलहाल उन्हें किसी ऐसे प्रोजेक्ट की तलाश है, जिसकी कहानी कसी हुई हो और साथ ही किरदार मजबूत हों। ऋचा का कहना है, 'कलाकार अपने अनुभवों और वक्त में बदलाव के साथ बदलते हैं। इसी के साथ वे महसूस करते हैं कि वे क्या हैं और क्या नहीं! मुझे लगता है कि जिन कहानियों और फिल्मों पर मुझे भरोसा है, उनके लिए अब मैं कदम बढ़ा सकती हूं। अब मैं एक ऐसी स्थिति में हूं, जहां ज्यादा मजबूत फिल्मों के साथ करियर को आगे बढ़ा सकती हूं।'
Fitness Freak Actresses: फिटनेस में करीना-कटरीना से कम नहीं ये अभिनेत्रियां, बढ़ाई भोजपुरी की शान
ऋचा ने कहा, 'करियर की शुरुआत में अक्सर लोगों से कहा जाता है, 'ओह आपका काम अपने समय से आगे है।' मगर, अब लगता है कि शायद समय ने रफ्तार पकड़ ली है। हर कोई इंडिपेंडेंट फिल्में कर रहा है।' ऋचा चड्ढा इस बात से बेहद खुश हैं कि आज के दौर में वेब सीरीज, शो और फिल्मों में राइटिंग क्वालिटी काफी बढ़ी है। एक्ट्रेस का कहना है, 'मैं लीक पर चलना पसंद नहीं करती। मैं कुछ नया एक्सप्लोर करने के लिए उत्साहित रहती हूं। एक ही समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों को फिल्म मेकिंग की इस दुनिया को एक्सप्लोर करने के लिए सुलभ बनाया जाए।'
OTT This Week: इस हफ्ते लगेगा एक्शन और थ्रिलर का तड़का, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये शानदार फिल्में और वेब सीरीज
ऋचा चड्ढा का कहना है,'मुझे हर तरह का सिनेमा पसंद है और मैं हमेशा अपना बेस्ट देने की कोशिश करती हूं। किसी एक जेनर से बंधकर रहना मुझे पसंद नहीं।' मैंने अपने करियर में तमाम प्रयोग किए हैं, कुछ सफल रहे कुछ नहीं रहे। अब बतौर कलाकार और प्रोड्यूसर कुछ अच्छी कहानियों का हिस्सा बनने के लिए बेकरार हूं। आखिर प्रोडक्शन हाउस का मुख्य एजेंडा ही अच्छी कहानियों और दर्शकों के बीच की खाई को पाटना है।' बता दें कि ऋचा चड्ढा ने अपने पति अली फजल के साथ मिलकर वर्ष 2021 में पुशिंग बटन्स स्टूडियोज नाम से प्रोडक्शन कंपनी खोली थी। फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' पुशिंग बटन्स के बैनर तले बनी है, जिसमें ऋचा और अली दोनों ने अभिनय भी किया है।
Bollywood: भारी भरकम बजट वाली फिल्मों से बेहतर हैं ये शॉर्ट मूवीज, गंभीर मुद्दों पर फोकस कर बटोरी वाहवाही