जब लोगों ने उठाए थे अली पर सवाल
ऋचा के मुताबिक, उनके इस सफर में ऐसे लोग भी मिले, जिन्होंने अली के करियर पर सवाल उठाए थे। उन्होंने बताया, 'जब मैंने अपने रिश्ते का ऐलान किया तो फिल्म इंडस्ट्री के दो लोगों ने मुझे फोन किया और कहा, ‘इस लड़के का कुछ नहीं होगा।'
उन्होंने अली की 2017 में आई हॉलीवुड फिल्म ‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ का भी जिक्र किया, जिसमें अली के साथ जूडी डेंच नजर आई थीं। ऋचा ने कहा, 'मैं आपको बता सकती हूं कि दो लोगों ने उस फिल्म को लेकर कहा था, ‘इसको ये फिल्म कैसे मिल गई?’ जूडी डेंच के सामने अपनी जगह बनाए रखना बहुत मुश्किल है।'
ये भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी: तृप्ति डिमरी से लेकर हनुमान अंश फेम तक, इन सितारों ने टी-सीरीज ऑफिस पहुंचकर किए बप्पा के दर्शन