फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनोद खन्ना- संजय मिश्रा का बर्थडे और सुशांत केस में मुंबई पुलिस का नया बयान, पांच खबरें

Tue, 06 Oct 2020 08:45 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संजय मिश्रा, विनोद खन्ना, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : फाइल फोटो
विनोद खन्ना ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। भले ही वो हमारे बीच नहीं लेकिन अपनी फिल्मों के जरिए वो दर्शकों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। विनोद खन्ना का जन्म छह अक्तूबर 1946 को पाकिस्तान के पेशावर (तब ब्रिटिश इंडिया में) में हुआ था। विनोद खन्ना के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Vinod Khanna Birthday: शोहरत की बुलंदियों को छुआ, फिर सब कुछ छोड़कर संन्यासी बन गए थे विनोद खन्ना
विज्ञापन

2 of 5
संजय मिश्रा - फोटो : Instagram
बॉलीवुड में अपनी कॉमिक टाइमिंग और किरदारों से अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता संजय मिश्रा का जन्म 6 अक्तूबर 1963 को हुआ था। संजय इस साल 57 साल के होने जा रहे हैं। संजय मिश्रा बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। उन्होंने फिल्मों में अपना बड़ा नाम बनाया है। लेकिन संजय के जीवन में एक वक्त ऐसा भी आया था जब उन्होंने एक्टिंग छोड़कर एक ढाबे में नौकरी की थी।

पिता की मौत से गहरे सदमे में चले गए थे संजय मिश्रा, अभिनय छोड़ ढाबे पर बनाने लगे थे ऑमलेट
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सुशांत सिंह राजपूत केस में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने अपनी रिपोर्ट केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी है। सीबीआई सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। इस बीच पता चला है कि सुशांत की मौत के बाद सोशल मीडिया के अलग अलग मंचों पर 80 हजार से ज्यादा फर्जी अकाउंट्स बनाए गए हैं।

सुशांत सिंह राजपूत: मुंबई पुलिस का दावा, साजिश के तहत सोशल मीडिया पर बनाए गए 80 हजार से ज्यादा फर्जी अकाउंट

4 of 5
बरसात - फोटो : फाइल फोटो
बॉलीवुड में आए दिन कई फिल्में रिलजी होती हैं। कई फिल्में हिट हो जाती हैं तो कई फ्लॉप भी। हर कलाकार में लिए अपनी पहली फिल्म काफी खास रहती है। ऐसी ही एक कास फिल्म रिलीज हुई थी 6 अक्तूबर 1995 के दिन। ये फिल्म अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना और बॉबी देओल के लिए बेहद खास है। दोनों ने इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म उस जमाने में काफी हट भी रही थी। अब फिल्म के 25 साल पूरे होने पर बॉबी और ट्विंकल दोनों ने फिल्म को याद किया है।

बॉबी देओल और ट्विंकल खन्ना ने इंडस्ट्री में पूरे किए 25 साल, 'बरसात' को याद कर दोनों हुए भावुक
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता अक्षय कुमार की उस वक्त की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है जब वह अपनी फिल्म 'बेलबॉटम' की शूटिंग पूरी कर के स्कॉटलैंड से स्वदेश लौट रहे थे। सोशल मीडिया पर लोग अक्षय कुमार की यह कहकर खिंचाई कर रहे हैं कि जब वह खुद सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने की नीति का पालन नहीं करते तो वह दूसरों को इसकी सीख कैसे दे देते हैं? 

दो गज की दूरी और मास्क जरूरी की सीख पर अक्षय खुद नहीं कर पाए अमल, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें