फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samwad: लखनऊ संवाद में शामिल होंगी ऋचा चड्ढा और श्वेता त्रिपाठी, सिनेमा में नायिकाओं की भूमिका पर होगी बातचीत

Mon, 18 May 2026 10:15 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amar Ujala Samwad 2026: एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और श्वेता त्रिपाठी अमर उजाला के खास कार्यक्रम 'संवाद' में शामिल होने जा रही हैं। ये कार्यक्रम लखनऊ में 18 और 19 मई को होगा। कार्यक्रम में दोनों अभिनेत्रियां ‘नई सोच की नायिकाएं’ मुद्दे पर चर्चा करेंगी। 

विज्ञापन
अमर उजाला संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अमर उजाला समूह द्वारा 'संवाद उत्तर प्रदेश 2026' का भव्य आयोजन किया जाने वाला है। यह कार्यक्रम 18 और 19 मई 2026 को लखनऊ स्थित 'द सेंट्रम' होटल में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


इस दो दिवसीय कार्यक्रम में एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और श्वेता त्रिपाठी भी शामिल होंगी। यहां वे सिनेमा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा करेंगी। कार्यक्रम से पहले जानिए, ऋचा चड्ढा और श्वेता त्रिपाठी के फिल्मी करियर और निजी जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।

 

ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

ऋचा ने मॉडलिंग और थिएटर से की थी शुरुआत
ऋचा चड्ढा का जन्म 18 दिसंबर 1986 को अमृतसर में हुआ था। उनके पिता सोमेश चड्ढा एक मैनेजमेंट फर्म चलाते हैं और मां कुसुम लता चड्ढा दिल्ली यूनिवर्सिटी में पॉलिटिकल साइंस की प्रोफेसर रही हैं।

ऋचा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सरदार पटेल विद्यालय, दिल्ली से की। इसके बाद उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई के दौरान ही उन्हें एक्टिंग और थिएटर में दिलचस्पी होने लगी। फिल्मों में आने से पहले ऋचा ने मॉडलिंग और थिएटर किया। उन्होंने मशहूर थिएटर आर्टिस्ट बैरी जॉन के साथ कई नाटकों में काम किया। 

ऋचा चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम @therichachadha

2008 में मिली पहली फिल्म 
ऋचा चड्ढा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2008 में फिल्म ‘ओए लकी लकी ओए’ से की। इस फिल्म में उनका छोटा लेकिन ध्यान खींचने वाला रोल था। इसके बाद वह कुछ और फिल्मों में नजर आईं, लेकिन उन्हें असली पहचान अभी मिलनी बाकी थी।

ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से मिली पहचान
साल 2012 में ऋचा की जिंदगी बदल गई जब उन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर में नगमा खातून का किरदार निभाया। उनकी दमदार एक्टिंग और देसी अंदाज को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस रोल के लिए उन्हें गैंग्स ऑफ वासेपुर में बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) का अवॉर्ड भी मिला।

ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

‘फुकरे’ की भोली पंजाबन बनीं फेवरेट
इसके बाद ऋचा ने कॉमेडी फिल्म ‘फुकरे’ में ‘भोली पंजाबन’ का किरदार निभाया। यह रोल इतना पॉपुलर हुआ कि आज भी लोग उन्हें इसी नाम से याद करते हैं। फिल्म की सफलता के बाद वह इसके सीक्वल्स ‘फुकरे रिटर्न्स’ और ‘फुकरे 3’ में भी नजर आईं।

ऋचा चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम

अलग तरह के किरदारों से बनाई पहचान
ऋचा ने हमेशा अलग और दमदार किरदार चुनने की कोशिश की। उन्होंने ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’, ‘मसान’ और ‘सेक्शन 375’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। वे सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहीं। वे वेब सीरीज ‘इनसाइड एज’ और ‘हीरामंडी’ में भी नजर आईं, जहां उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया। 

ऋचा चड्ढा, अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

2020 में की अली फजल से शादी 
ऋचा और एक्टर अली फजल ने पहली बार 'फुकरे' में काम किया था। कई साल डेट करने के बाद उन्होंने 2020 में शादी की। इसके बाद दोनों अपनी मैरिड लाइफ इंजॉए कर रहे हैं। आने वाले समय में ऋचा ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ फिल्म में नजर आएंगी। 

श्वेता त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम@ battatawada

अलग-अलग शहरों में बीता श्वेता त्रिपाठी का बचपन
श्वेता त्रिपाठी का जन्म 6 जुलाई 1985 को नई दिल्ली में हुआ था। उनके पिता भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में काम करते थे, जबकि उनकी मां एक टीचर थीं। पिता की नौकरी की वजह से श्वेता का बचपन अलग-अलग शहरों में बीता। उन्होंने अपनी स्कूलिंग दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम से पूरी की। इसके बाद उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से फैशन कम्युनिकेशन में पढ़ाई की।

श्वेता त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम@ battatawada

एसोसिएट डायरेक्टर के तौर पर शुरू किया काम 
एक्ट्रेस बनने से पहले श्वेता फिल्म इंडस्ट्री में प्रोडक्शन असिस्टेंट और एसोसिएट डायरेक्टर के तौर पर काम करती थीं। उन्होंने थिएटर भी किया और अपनी थिएटर कंपनी ‘ऑल माय टी प्रोडक्शंस’ भी चलाई।शुरुआत में उन्होंने कई विज्ञापनों में काम किया, जिनमें टाटा स्काई, मैकडॉनल्ड्स और वोडाफोन जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं।

श्वेता त्रिपाठी और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

‘मसान’ से मिली पहचान
श्वेता को पहली बड़ी पहचान साल 2015 में फिल्म ‘मसान’ से मिली। इस फिल्म में उन्होंने विक्की कौशल की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था। उनकी सादगी भरी एक्टिंग को दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया। इसके बाद वह ‘हरामखोर’ जैसी फिल्मों में नजर आईं, जहां उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई।

श्वेता त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम-@battatawada

‘मिर्जापुर’ की गोलू बनकर हुईं फेमस
श्वेता को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ से मिली। इसमें उन्होंने ‘गोलू गुप्ता’ का किरदार निभाया, जो दर्शकों के बीच बेहद पॉपुलर हुआ। सीरीज में उनके दमदार और अलग अंदाज ने उन्हें ओटीटी की बड़ी स्टार बना दिया।

श्वेता ने हमेशा अलग और चुनौतीपूर्ण रोल चुने। वे ‘टीवीएफ ट्रिप्लिंग’ और ‘लाखों में एक’ जैसी सीरीज में भी नजर आईं। आने वाले समय में वे ‘मिर्जापुर मूवी’ में नजर आने वाली हैं। 

विज्ञापन

श्वेता त्रिपाठी और चैतन्य शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
2018 में की चैतन्य से शादी
श्वेता ने 29 जून 2018 को अभिनेता और रैपर चैतन्य शर्मा से गोवा में शादी की। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें