फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samwad: लखनऊ संवाद में शामिल होंगे रणदीप हुड्डा से लेकर जैकी श्रॉफ तक, सिनेमा जगत को लेकर करेंगे खास चर्चा

Mon, 18 May 2026 09:23 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amar Ujala Samwad 2026: लखनऊ में आयोजित होने वाले अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में सिनेमा जगत के कई चर्चित सितारे शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा, वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, ऋचा चड्ढा और श्वेता त्रिपाठी शिरकत करेंगे। सिनेमा और अपनी फिल्मों से जुड़ी कई बातों पर वो चर्चा करेंगे। 
 
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद में शामिल होंगे सिनेमा जगत के कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला समूह नवाबों के शहर लखनऊ में ‘संवाद उत्तर प्रदेश 2026’ कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 18-19 मई को हो रहा है। जिसमें मनोरंजन जगत की चर्चित हस्तियां शिरकत करेंगी, सिनेमा को लेकर अपने विचार साझा करेंगी। लखनऊ के द सेंट्रम होटल में होने वाले इस कार्यक्रम में आज जैकी श्रॉफ और निर्देशक मनीष सैनी, रणदीप हुड्डा, ऋचा चड्ढा और श्वेता त्रिपाठी नजर आएंगे। 

विज्ञापन

जैकी श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला

जैकी श्रॉफ और निर्देशक मनीष सैनी से खास बातचीत 
जैकी श्रॉफ उर्फ 'जग्गू दादा' ने 80 के दशक में इंडस्ट्री पर राज किया है। सुभाष घई की फिल्म 'हीरो' से वह बॉलीवुड में छा गए। जल्द ही उनकी एक फिल् म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन मनीष सैनी ने किया है। यह फिल्म 29 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। संवाद कार्यक्रम में जैकी श्रॉफ और डायरेक्टर मनीष सैनी 'जुनून और जिंदगी' विषय पर बात करेंगे। 

ये खबर भी पढ़ें: Samwad: लखनऊ संवाद में शिरकत करेंगे जैकी श्रॉफ; निर्देशक मनीष सैनी भी आएंगे नजर; जुनून और जिंदगी पर होगी बात

रणदीप हुड्डा - फोटो : अमर उजाला
रणदीप हुड्डा करेंगे सिनेमा पर चर्चा 
मीरा नायर की फिल्म ‘मॉनसून वेडिंग’ से रणदीप हुड्डा ने बॉलीवुड में कदम रखा है। आगे चलकर उन्होंने ऐसे किरदार निभाए, जो चर्चा का विषय बने। 'साहिब बीवी और गैंगस्टर' से लेकर 'हाईवे' तक उनके किरदारों में अलग-अलग रंग देखने को मिले। वहीं 'सरबजीत' फिल्म में रणदीप ने हर किसी को चौंका दिया। इसी तरह 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में सावरकर और ‘मैं और चार्ल्स’ में शोभराज से इंस्पायर किरदार निभाकर भी दर्शकों को हैरान किया। 
इन दिनों रणदीप एक सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज और ‘सपनों से स्टारडम तक’ विषय पर वह अमर उजाला संवाद में चर्चा करेंगे। 

ये खबर भी पढ़ें: Samwad: लखनऊ संवाद में शामिल होंगे रणदीप हुड्डा, मनोरंजन जगत को लेकर करेंगे खास बातचीत

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
वरुण धवन और मृणाल ठाकुर भी करेंगे शिरकत 
'बदलापुर' और 'एबीसीडी 2' जैसी फिल्मों से वरुण धवन ने बॉलीवुड में अलग पहचान हासिल की। वहीं मृणाल ठाकुर ने टीवी से करियर शुरू करते हुए बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में पहुंचकर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। अब वरुण धवन और मृणाल ठाकुर एक अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्देशक डेविड धवन हैं। फिल्म सिनेमाघरों में 5 जून 2026 को दस्तक देगी। अमर उजाला संवाद में वरुण धवन और मृणाल ठाकुर अपनी आने वाली फिल्म और ‘एंटरटेनमेंट का डबल तड़का’ विषय पर बातचीत करेंगे। 

ये खबर भी पढ़ें: Samwad: लखनऊ संवाद में हिस्सा लेंगे वरुण धवन, मृणाल ठाकुर भी आएंगी नजर; मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल तड़का 
विज्ञापन

अमर उजाला संवाद - फोटो : अमर उजाला
ऋचा चड्ढा और श्वेता त्रिपाठी साझा करेंगी अपनी सोच 
ऋचा चड्ढा बॉलीवुड की मंझी हुईं अभिनेत्री हैं। उन्होंने ‘ओए लकी लकी ओए’, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘फुकरे’ जैसी फिल्मों में वर्सटाइल कैरेक्टर निभाए हैं। इसी तरह श्वेता त्रिपाठी भी ऐसी अभिनेत्री हैं जो अपने गंभीर किरदारों के लिए जानी जाती हैं, साथ ही मुखता से अपनी बात भी कहती हैं। उन्हें फिल्म ‘मसान’ और सीरीज ‘मिर्जापुर’ से खूब प्रसिद्धि मिली। ऋचा चड्ढा और श्वेता त्रिपाठी ‘नई सोच की नायिकाएं’ विषय पर अमर उजाला संवाद में बात करेंगी। 
इनके अलावा ‘कंटेंट, क्रिएटिविटी और क्रेज’ जैसे विषय पर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अगु स्टैली, आयुष्मान पंडिता और यश और ज्ञान कई बातें साझा करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें:  Samwad: लखनऊ संवाद में शामिल होंगी ऋचा चड्ढा और श्वेता त्रिपाठी, सिनेमा में नायिकाओं की भूमिका पर होगी बातचीत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें