फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो क्या यह ऋचा चड्ढा का अपमान है?

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋचा चड्ढा लगातार बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं और विवादों से दूर रहना पसंद करती हैं। लेकिन इन दिनों वह इस बात से परेशान हैं कि लोग उनके नाम का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए कर रहे हैं। एक तो कुछ लोगों ने दो-तीन महीने पहले शाहिद कपूर से उनका नाम जोड़ कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की। इस मामले में वह तो चुप रहीं लेकिन शाहिद कपूर ने आगे रह कर मीडिया में सफाई दी कि उनका ऋचा से कोई संबंध नहीं हैं। जिससे ऋचा ने बहुत अपमानित महसूस किया।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

ऐसा हो क्यों रहा है

अब ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिनमें ऋचा से बगैर पूछे फिल्मकार उनके अपनी फिल्म में होने की घोषणा कर रहे हैं। कुछ ही दिनों पहले मीडिया में खबर आ गई कि बॉलीवुड के चर्चित कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म ‘कच्चा लव पक्के दोस्त’ में ऋचा चड्ढा लीड रोल कर रही हैं। हैरान ऋचा ने इस बात का खंडन किया है। ऋचा समझ नहीं पा रही हैं कि आखिर कौन उनसे बॉलीवुड में खुन्नस पाले बैठा है और आए दिन उनके नाम पर कंट्रोवर्सी खड़ी करने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें