एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत बतौर MTV वीडियो जॉकी की थी। उन्होंने कम उम्र में ही इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया था। वीडियो जॉकी के तौर पर रिया ने कई बड़े सेलिब्रिटीज का इंटरव्यू लिए। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और साल 2024 में अपना क्लोदिंग ब्रांड चैप्टर 2 भी शुरू किया।
17 साल की उम्र में कमाती थीं इतने रुपये
कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर तनमय भट्ट के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान रिया ने अपनी वीडियो जॉकी की सैलरी के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उस समय वीडियो जॉकी को काफी अच्छी सैलरी मिलती थी।
रिया ने कहा, ‘उस समय एक वीडियो जॉकी की अच्छी कमाई होती थी। मुझे लगता है कि मेरी आखिरी सैलरी 3 लाख थी। लेकिन मैं उस समय सिर्फ 17-18 साल की थी, इसलिए मुझे लगता था कि मैं बहुत अमीर हूं।’
उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने उस पैसे को अपने चेहरे की खूबसूरती पर खर्च कर दिया था। रिया ने कहा, ‘मैंने ये पैसे अपना चेहरा ठीक कराने में खर्च कर दिए।’
जब तनमय भट्ट ने मजाक में रिया से पूछा कि क्या उन्हें भी अपना चेहरा ‘ठीक’ करवाना चाहिए, तो रिया ने कहा कि सभी को ऐसा करवा लेना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में इस तरह की टेक्नोलॉजी काफी आगे बढ़ चुकी है।