बंटी सजदेह, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
पैपराजी पर हुईं नाराज
वीडियो में देखा जा सकता है कि पैपराजी को देखकर रिया तेजी से स्टोर की ओर बढ़ने लगती हैं तभी वह असंतुलित होकर लड़खड़ा जाती हैं। इसके बाद वह पैपराजी से कहती नजर आती हैं कि आप लोग पीछा करोगे तो ऐसा ही होगा। इसके बाद पीछे से सॉरी बोलने की आवाज भी सुनाई देती है। वीडियो के सामने आने के बाद रिया को ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोग रिया पर सुशांत सिंह केस को लेकर निशाना साध रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया इन दिनों बंटी सजदेह को डेट कर रही हैं। हालांकि दोनों ने अब तक इस बारे में चुप्पी साध रखी है। हाल ही में रिया को बंटी की बहन सीमा सजदेह के साथ देखा गया था जिसके बाद से ही रिया और बंटी के रिलेशनशिप की चर्चे तेज हो गए।
Class: 'क्लास' का ट्रेलर रिलीज, नेटफ्लिक्स पर जल्द देखने को मिलेगा स्पेनिश 'एलीट' का रीमेक