मैं खुद से थोड़ा दूर हो गई हूं
अपने नोट में रिया ने लिखा, ‘हाल ही में मुझे लग रहा है कि मैं खुद से थोड़ा दूर हो गई हूं। सोशल मीडिया का शोर, लगातार स्क्रॉल करना और हर चीज के साथ बने रहने की कोशिश अब उम्मीद से ज्यादा भारी लगने लगी है। मुझे सुकून और नोर्मल लाइफ की कमी महसूस हो रही है।’
ये भी पढ़ें- नोएडा-भोपाल केस पर कंगना रनौत का रिएक्शन, पोस्ट कर लड़कियों को दी सीख; कहा- ‘पहले करियर, फिर शादी’
सोशल मीडिया से बनाई दूरी
उन्होंने आगे कहा, ‘इसलिए मैं कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं। थोड़ा धीरे चलना चाहती हूं, खुलकर सांस लेना चाहती हूं और उन चीजों से दोबारा जुड़ना चाहती हूं जो सच में मायने रखती हैं। फिलहाल पोस्ट करने से ज्यादा जिंदगी के पलों को जीना चाहती हूं। जल्द मिलते हैं।’
रिया की इस पोस्ट के बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में उनके लिए प्यार और चिंता जाहिर की। कई लोगों ने उन्हें अपना ख्याल रखने की सलाह दी और उनके फैसले को सही बताया।
दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : एक्स (ट्विटर)