फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं वापस आऊंगा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में क्यों नहीं आए दिलजीत दोसांझ? बताई वजह; फैंस से की खास गुजारिश

Tue, 19 May 2026 10:26 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ 'मैं वापस आऊंगा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल नहीं हो सके हैं। उन्होंने इसकी वजह बताई है। इस दौरान उन्होंने फैंस से एक खास गुजारिश की है।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिलजीत दोसांझ अपनी अपकमिंग फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर चर्चा में हैं। आज इसका ट्रेलर लॉन्च किया गया है। अभिनेता ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नहीं पहुंच सके। उनके इवेंट में शामिल न होने की वजह से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। कुछ रिपोर्ट्स में तो यह भी दावा किया गया था कि यह सिंगर-एक्टर फिल्म के प्रमोशन में बिल्कुल भी हिस्सा नहीं लेंगे। इस बीच दिलजीत दोसांझ ने अपने एक संदेश से सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।
विज्ञापन


दिलजीत इवेंट में क्यों नहीं आए?
इवेंट के दौरान एक वीडियो चलाया गया, जिसमें दिलजीत दोसांझ ने अपनी गैर-मौजूदगी की वजह बताई है। उन्होंने कहा, 'हैलो दोस्तों, मैं हूं दिलजीत दोसांझ। आप सभी को मेरा प्यार और नमस्कार। आप लोग 'मैं वापस आऊंगा' का ट्रेलर देखने जा रहे हैं, तो इसका आनंद लें। मैं अभी टेक्सास में हूं, इसलिए मैं यहां नहीं आ सका। टेक्सास में आज रात का शो पूरी तरह से हाउसफुल हो चुका है।'

वेदांग रैना, दिलजीत दोसांझ, शरवरी - फोटो : सोशल मीडिया
दिलजीत दोसांझ ने की गुजारिश
आपको बता दें कि सिंगर अभी अपने कॉन्सर्ट में व्यस्त हैं, फिर भी उन्होंने अपने फैंस को भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही वापस लौटेंगे। उन्होंने कहा, 'मैं यहां कुछ चीजों का ध्यान रख रहा हूं। आप लोग भी अपना ध्यान रखिएगा। मैं भी जल्द ही वापस आऊंगा। ट्रेलर का आनंद लें। अगर आपको यह पसंद आता है, तो इसे शेयर करें। अगर पसंद नहीं भी आता है, तो भी इसे शेयर जरूर करें! आखिरकार, यह इम्तियाज अली की फिल्म है।'



इवेंट में पहुंची स्टारकास्ट
'मैं वापस आऊंगा' का ट्रेलर मंगलवार को मुंबई में रिलीज किया गया। इस लॉन्च इवेंट में फिल्म के अन्य कलाकार, शरवरी वाघ और वेदांग रैना, निर्देशक इम्तियाज अली के साथ शामिल हुए। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ और इम्तियाज अली - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है फिल्म की कहानी?
यह फिल्म भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दौर की एक प्रेम कहानी पर आधारित है। इसमें वेदांग ने नसीरुद्दीन शाह के युवा किरदार को निभाया है। उसे शरवरी के किरदार से प्यार हो जाता है। हालांकि, उनकी यह प्रेम कहानी अधूरी ही रह जाती है। फिल्म की कहानी में नसीरुद्दीन का किरदार अपनी इसी अधूरी प्रेम कहानी को दिलजीत दोसांझ को सुनाते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें