फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rhea Chakraborty: स्ट्रीट डॉग को खाना खिलाने पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, इस वजह से हो गईं ट्रोल

Wed, 30 Nov 2022 12:46 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वीडियो में रिया स्ट्रे डॉग्स से अंग्रेजी में बात करती नजर आ रही हैं। इस वजह से कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की जिंदगी अब पटरी पर लौट रही है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक्ट्रेस पर काफी आरोप लगे। रिया ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली और साथ ही लोगों से मिलना-जुलना तक बंद कर दिया था। हालांकि, अब धीरे-धीरे उन्होंने सार्वजनिक जगहों पर जाना शुरू किया है। हाल ही में रिया ने स्ट्रे डॉग्स के एक फूड डोनेशन इवेंट में हिस्सा लिया। इवेंट के दौरान का रिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कुछ लोग रिया की तारीफ करते नजर आ रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग रिया को ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। जानिए क्यों?

विज्ञापन

Raveena Tandon: बढ़ सकती है रवीना टंडन की मुश्किलें! टाइगर के बेहद नजदीक जाकर किया वीडियो शूट

बता दें कि यह वीडियो विरल भयानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रिया कुछ स्ट्रे डॉग्स के साथ बैठी हैं और उनसे बातें कर रही हैं। वीडियो में रिया काफी क्यूट नजर आ रही हैं। ब्लू जींस और रेड टीशर्ट में उनका लुक काफी शानदार लग रहा है। वीडियो में रिया का अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। लेकिन, कुछ यूजर्स नाराज भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि वीडियो में रिया स्ट्रे डॉग्स से अंग्रेजी में बातें करती नजर आ रही हैं। इस वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स को रिया का कुत्तों से अंग्रेजी में बात करना खटक रहा है। वीडियो में रिया अंग्रेजी में कुत्तों से कहती नजर आ रही हैं, 'तुमने काफी खाना खा लिया है। तुमने पर्याप्त से ज्यादा खाना खा लिया है।' इसके साथ वह कुत्तों को दुलारती नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

Rubina dilaik: क्लीनिक के बाहर नजर आईं रुबीना, क्या बनने वाली हैं मां? जानिए

रिया के वीडियो पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'इंग्लैंड का डॉग नहीं है, इंडियन है। हिंदी बोलो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये भारतीय डॉग हैं, अमेरिकन नहीं।' एक यूजर ने लिखा, 'क्यूट।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'रिया आप बहुत प्यारी और मासूम हो।' बता दें कि रिया अब सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहने लगी हैं। अक्सर वह अपनी तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं।
Shraddha Kapoor: रुखसाना कौसर के रोल में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर, जानें इस बहादुर लड़की के बारे में सबकुछ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें