भाई शौविक के साथ रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें खत्म होती नहीं दिख रही हैं। 23 सितंबर को उनकी जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी लेकिन बारिश की वजह से सुनवाई नहीं हो पाई।
रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स केस में आठ सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। पहले उन्हें 22 सिंतबर के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। बाद में विशेष कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत छह अक्टूबर तक बढ़ा दी।
रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती ने बॉम्बे हाई कोर्ट में 22 सितंबर को जमानत याचिका दायर की थी। बुधवार को इस पर सुनवाई होनी थी लेकिन मुंबई में भारी बारिश की वजह से सुनवाई नहीं हुई।