हिंदी फिल्म के चर्चित निर्माता और निर्देशक राम गोपाल वर्मा की बेटी की शादी की तारीख तय हो गई। रामू की बेटी रेवती वर्मा अपने ब्वॉयफ्रेंड प्रणव से लव मैरिज करने जा रही हैं।
रेवती वर्मा 15 अगस्त को एक सादगीपूर्ण समारोह में चिकित्सक प्रणव संग परिणय सूत्र में बंधने जा रही हैं। यह शादी पूरी तरह से पारिवारिक ही होगी। इस शादी में सिर्फ दोनों परिवार के करीबी लोग ही शामिल होंगे।
मेडिकल की छात्रा रेवती की जनवरी में उसके ब्वॉयफ्रेंड प्रणव से सगाई हुई थी। उनके बीच लगभग एक साल से अफेयर चल रहा था। अब जाकर शादी की तारीख तय हो गई है।
परिवार की सूत्रों के अनुसार इस विवाह में फिल्मी सितारे शामिल नहीं होंगे। परिवार के बहुत करीबी व खास लोगों को ही आमंत्रित किया गया है। दुबई के रहने वाले प्रणव के माता-पिता भी पेशे से चिकित्सक हैं।
हो सकता है कि फिल्म इंडस्ट्री के अपने साथियों के लिए राम गोपाल वर्मा द्वारा किसी पार्टी का आयोजन किया जाए। शादी का कार्यक्रम हैदराबाद में होगा।