फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 साल की लड़कियों के संदेशों से आमिर का सर्वर क्रैश

विज्ञापन
विज्ञापन
आमिर खान के ट्विटर पर हाल ही में कहा था कि उन्हें अपने घरेलू बैनर की अगली फिल्म के लिए नई अभिनेत्री की तलाश है, जिसके लिए उन्होने लड़कियों से ईमेल करने को कहा था। जिसमें काम करने की इच्छुक लड़कियों को अपने बारे में मेल करना था।
विज्ञापन


आमिर के पास इस ट्वीट के बाद उनके पास इतने मेल आए कि उनके ऑफिस का सर्वर ही ठप हो गया। नई हीरोइन के साथ बनने वाली इस फिल्म का निर्देशन करने वाले अद्वैत चंदन का कहना है हम रात-रात भर मेल देख रहे हैं।

आमिर के ट्वीट को आधे घंटे से भी कम समय में जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली और तीन हजार से ज्यादा मेल मिले। क्योंकि सभी मेल के साथ एक वीडियो भी अटैच था इसलिए ये सभी भारी थीं और सर्वर पूरी तरह ठप हो गया।
विज्ञापन

'हमने लड़कियों को ऑडिशन के लिए बुलाना शुरू कर दिया है'

आमिर खान ने पिछले हफ्ते ट्वीट किया था। जिसमें उन्होने लिखा था कि आमिर खान प्रोडक्शन्स को 12 से 17 साल के बीच की एक ऐसी लड़की की जरुरत है, जो गाना भी गा सके। ऑडिशन के लिए किसी भी लड़की को अपने एक मनपसंद हिन्दी गाने को गाते हुए अपना एक वीडियो रिकॉर्ड करके उसे कास्टिंग एट द रेट ऑफ एकेपीफिल्म्स डॉट कॉम पर ई-मेल करना है।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, इस आने वाली फिल्म के निर्देशक अद्वैत चंदन ने कहा कि हम पूरी रात अटैचमेंट डाउनलोड करने और उनका जवाब देने के लिए बैठे रहे। हमने लोगों को ऑडिशन के लिए बुलाना शुरू कर दिया है। हमें जल्दी ही नई अभिनेत्री के मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आमिर ने माता-पिता की चिट्ठी के साथ मांगी थी प्रोफाइल

आमिर ने अपने ट्वीट में कहा है कि हिन्दी में अपना परिचय भी ई-मेल में शामिल करें और अपने माता-पिता की दस्तखत की हुई एक टिट्ठी भी साथ में हो। आमिर खान प्रोडक्शन्स की 2001 में स्थापना हुई थी और यह फिल्म उद्योग में नये चेहरों को लाने के लिए जाना जाता रहा है।

आमिर खान के प्रोडक्शन ने कई नए चेहरे बॉलीवुड को दिए हैं। इनमें दर्शील सफारी (तारे जमीन पर), आमिर के भांजे इमरान खान (जाने तू या जाने ना) और प्रतीक बब्बर जैसे नए चेहरों लांच करने के लिए जाना जाता है।

ये है वो ट्वीट जिसके बाद ठप हुआ आमिर के ऑफिस का सर्वर

Hey guys, need your help to spread the word. Thanks. Love. a. pic.twitter.com/Cp2eT9pzqj— Aamir Khan (@aamir_khan) July 7, 2015

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें