फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाजीराव मस्तानी' का पहला पोस्टर आउट, दमदार है

विज्ञापन
विज्ञापन
संजयलीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। फिल्म का पहला पोस्टर काफी हटकर है। इसमें किसी कलाकार को नहीं दिखाया गया है। सिर्फ योद्धा के वेश में बाजीराव यानि रणवीर सिंह तेज हवा में झंडा थामें खडे़ हैं। पोस्टर में उनकी पीठ दिख रही है।
विज्ञापन


फिल्म के पोस्टर पर फिल्म की रिलीज की तारीख 18 दिसंबर 2015 दी हुई है। जबकि फिल्म का टीजर 16 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। फिल्म में बाजीराव का रोल निभा रहे अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर पोस्ट किया है।

संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। आखिर फिल्म की रिलीज की तारीख आने से ये इंतजार खत्म हो गया है।
विज्ञापन

रणवीर सिंह बोले, एक तूफान आ रहा है

रणवीर सिंह 'बाजीराव मस्तानी' में मराठा पेशवा बाजीराव प्रथम का किरदार निभा रहे हैं। जबकि उनकी दूसरी बीवी के रोल में दीपिका पादुकोन नजर आएंगी। बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई का किरदार प्रियंका चोपड़ा निभा रही हैं।

रणवीर सिंह ने ट्विटर पर 'बाजीराव मस्तानी' के पोस्टर के साथ लिखा है 'एक तूफान आ रहा है'

ये है रणवीर सिंह का ट्वीट

A STORM IS COMING .......... #BajiraoMastani pic.twitter.com/oBVrlvC4L8— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) July 14, 2015
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें