Ramayana Movie: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' इन दिनों काफी चर्चाओं में है। अब फिल्म के सेट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग के लिए बने एक अस्थायी सेट पर आग लग गई। जानिए क्या है पूरा मामला।
सोमवार शाम मुंबई के गोरेगांव ईस्ट की फिल्म सिटी में शूटिंग के लिए बने एक अस्थायी सेट पर आग लग गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। यह आग रिलायंस मीडियावर्क्स के पास, प्राइम फोकस स्टूडियो के पीछे बने सेट पर लगी।
विज्ञापन
आग से कितना हुआ नुकसान?
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार, आग लगने की सूचना शाम 4:02 बजे मिली और इसे लेवल-वन की घटना माना गया। आग लगभग अस्थायी पीसीआर यूनिट तक ही सीमित रही।
आईएएनएस के मुताबिक, आग से इलेक्ट्रिकल वायरिंग, बिजली के उपकरण, केबल, दरवाजे, लकड़ी के तख्ते, एसी यूनिट, बांस और प्लास्टिक का सामान, साउंड सिस्टम और शूटिंग से जुड़ा बाकी सामान खराब हो गया।
विज्ञापन
रामायण की शूटिंग
- फोटो : यूट्यूब
हादसे में कोई जनहानि नहीं
फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और शाम 4:55 बजे तक आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। मौके पर बीएमसी फायर ब्रिगेड, पुलिस, बीएमसी वार्ड कंट्रोल और 108 एम्बुलेंस सेवा की टीमें तैनात की गईं हैं।
रामायण की शूटिंग
- फोटो : यूट्यूब
मेकर्स ने नहीं की पुष्टि
बताया जा रहा है कि यह सेट डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ से जुड़ा है, जिसमें रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। आग लगने का सही कारण और नुकसान का अंदाजा अभी नहीं लगाया जा सका है। हालांकि इस बारे में अभी तक मेकर्स की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है।
कब रिलीज होगी 'रामायण'?
फिल्म 'रामायण' का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में हैं। साई पल्लवी सीता के रोल में नजर आई हैं। यश रावण के रोल में हैं। वहीं, सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका निभाते नजर आएंगे। रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे। 'रामायण पार्ट वन' इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।