फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakul Preet Singh: क्या रकुल प्रीत सिंह होगी रेस 4 हिस्सा? सैफ अली खान की एक्शन फिल्म को लेकर सामने आया अपडेट

Fri, 28 Feb 2025 06:32 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रकुल प्रीत सिंह अब तक अलग-अलग जॉनर की फिल्में की हैं। जल्द ही वह सैफ अली खान की फिल्म ‘रेस 4’ में नजर आ सकती हैं। हाल ही इस फिल्म से जुड़ा एक अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @rakulpreet
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में रकुल प्रीत सिंह अर्जुन कपूर के साथ फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ फिल्म में नजर आईं। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को ऑडियंस ने बहुत अच्छा रेस्पॉन्स नहीं दिया। लेकिन रकुल को जरूर एक बड़ी फिल्म मिल गई है। इस फिल्म का नाम ‘रेस 4’ है। 

विज्ञापन


सैफ अली खान के संग रेस 4 
इंडिया टुडे में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार रकुल प्रीत सिंह रेस 4 की कास्ट को ज्वाइन करेंगी। यह फिल्म रमेश तोरानी के प्राडेक्शन हाउस तले बन रही है। जिसमें सैफ अली खान लीड रोल में नजर आएंगे। रकुल के किरदार के बारे में अभी डिटेल शेयर नहीं की गईं। रकुल की तरफ से भी अभी फिल्म को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। 

ये खबर भी पढ़ें: Rakul Preet Singh: 'कंफर्ट जोन ही आपका दुश्मन है', रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट पर कही ऐसी बात

एक्शन थ्रिलर है रेस फ्रैंचाइजी 
सैफ अली खाल ने रेस फ्रैंचाइजी की फिल्मों ग्रे शेड रोल किए हैं। यह फिल्म एक्शन, थ्रिलर से भरपूर होती है। इसमें हीरो के साथ-साथ हीरोइन का रोल भी काफी स्ट्रॉन्ग होता है। साथ ही एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज भी फिल्म में नजर आता है। अब देखना होगा कि रकुल ‘रेस 4’ फिल्म में क्या रोल करती हैं। 

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: MHKB Collection: बजट का 10 प्रतिशत ही निकाल पाई ‘मेरे हसबैंड की बीवी’, सातवें दिन नहीं छू पाई 50 लाख का आंकड़ा

Trending Videos
विज्ञापन

मेरे हसबैंड की बीवी में रकुल को सराहा गया
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ को बॉक्स ऑफिस पर सफलता ना मिली हो। लेकिन इस फिल्म में रकुल और अर्जुन कपूर की जोड़ी को पसंद किया गया। रकुल की एक्टिंग को भी ऑडियंस ने पसंद किया है, वह फिल्म में अपने रोल में काफी जंची हैं। फिल्म में भूमि पेडनेकर और स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल भी नजर आए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें