फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Renuka Shahane: रेणुका शहाणे ने उस हीरो को 36 घंटे काम करते देखा, आज बॉलीवुड पर करता है राज

Thu, 17 Apr 2025 05:23 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने एक्टिंग के अपने शुरुआती दिनों के बारे में बात की। इस बातचीत में उन्होंने अपने उस हीरो का जिक्र किया, जिसे एक चर्चित सीरियल के सेट पर वह बहुत मेहनत करते देखती थीं। आज वही हीरो बॉलीवुड पर राज करता है? जानिए, रेणुका शहाणे किस हीरो की बात कर रही हैं?

विज्ञापन
रेणुका शहाणे - फोटो : इंस्टाग्राम@renukash710
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेणुका शहाणे ने फिल्मों में आने से पहले टीवी पर काफी काम किया है। वह काफी मशहूर टीवी सीरियल का हिस्सा रही हैं। जब रेणुका टीवी सीरियल में काम करती थीं तो उस दौरान उन्होंने एक नए हीरो के साथ काम किया, जो आज बॉलीवुड की बहुत बड़ी शख्सियत है। उस समय वह हीरो भी अपना एक्टिंग करियर शुरू कर था। रेणुका हालिया बातचीत में अपने उसी को-एक्टर की मेहनत, लगन का जिक्र करती हैं। जानिए, किसकी बात कर रही हैं, रेणुका शहाणे। 

विज्ञापन


मशहूर होने के बाद भी 36 घंटे करता था काम 
हाल ही में रेणुका शहाणे ने रेडियो नशा ऑफिशियल से अपने एक्टिंग करियर पर बातचीत की। इसी बातचीत में रेणुका ने बताया कि 1989 में उन्होंने सीरियल ‘सर्कस’ किया था, जो उस समय काफी मशहूर हुआ, उस सीरियल में मुख्य किरदार में एक नया हीरो था, जो बहुत ही मेहनती था। रेणुका कहती हैं, ‘वो पहले ही फौजी सीरियल कर चुका था, उसकी फैन भी काफी हो चुकी थे। इसके बावजूद मैंने उसको 36 घंटे तक काम करते देखा है। वह कभी थकता नहीं था, बहुत ही मेहनती था।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Bollywood Celebs: पहली शादी टूटने के बाद इन सितारों ने की जिंदगी की नई शुरुआत, रचाया दूसरा विवाह 

कौन है वो एक्टर 
रेणुका शहाणे जिस एक्टर की बात कर रही हैं, आज हम उन्हें किंग खान यानी शाहरुख खान के नाम से जानते हैं। रेणुका सीरियल ‘सर्कस’ में शाहरुख खान की हीरोइन बनीं। आज भी इनके बीच अच्छे रिश्ते हैं, दोनों एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं। लेकिन जिस तरह से रेणुका ने बताया कि शुरुआत से शाहरुख काम को लेकर बहुत मेहतनी रहे, यह आदत उनकी आज तक बरकरार है। यही कारण है कि आज वह बॉलीवुड पर राज करते हैं, देश-दुनिया में उनकी फिल्म देखी जाती हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Renuka Shahane Bday: रेणुका शहाणे ने चार साल छोटे अभिनेता से किया प्यार, अभिनेत्री की लव स्टोरी है बेहद खास 

किंग खान की आने वाली फिल्में 

विज्ञापन

शाहरुख खान के मौजूदा करियर फ्रंट की बात करें तो उन्होंने ‘जवान’ और ‘पठान’ जैसी हिट फिल्में दी हैं। इस साल भी वह एक फिल्म ‘किंग’ कर रहे हैं। इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी एक अहम किरदार निभाएंगी। फिल्म ‘किंग’ में भी शाहरुख खान दर्शकों को एक्शन करते हुए नजर आएंगे। 




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें