फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो आ गयी 'अंगूर' की एक और रीमेक फिल्म

Wed, 24 Jul 2013 05:50 PM IST
मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलजार की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'अंगूर' की रीमेक फिल्म बनाने के लिए साजिद खान और रोहित शेट्टी झगड़ रहे थे। अब इस कड़ी में तीसरा नाम भी जुड़ गया है। 'अंगूर' से प्रेरित होकर एक तीसरी फिल्म भी बन रही है।
विज्ञापन


बीते दो साल से निर्देशक गुलाजर की क्लासिक 'अंगूर' के बॉलीवुड में रीमेक होने की चर्चाएं थीं। निर्देशक रोहित शेट्टी और साजिद खान इस फिल्म को नए जमाने के हिसाब से पर्दे पर उतारने की तैयारियों में आपस में भिड़ते रहे, लेकिन इस बीच एक नए निर्देशक शुजा अली ने अंगूर से प्रेरित होकर फिल्म बना डाली है।

'बात बन गई' नाम की यह फिल्म 30 अगस्त को रिलीज होगी। हालांकि फिल्म के निर्माता और लेखक सैयद आसिफ जाह कहते हैं कि उनकी प्रेरणा अंगूर न होकर शेक्सपीयर का नाटक कॉमेडी ऑफ एरर्स है।
विज्ञापन


फिल्म के प्रमुख किरदार डबल रोल में हैं और इसी कारण गलतफहमियां पैदा होती हैं, जो दर्शकों को हंसाएंगी। उल्लेखनीय है कि 'अंगूर' में संजीव कुमार और देवेन वर्मा ने मालिक-नौकर की भूमिका में लोगों को खूब हंसाया था।

'बात बन गई' में अली फजल और गुलशन ग्रोवर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। अली इससे पहले 'थ्री इडियट्स' में जॉय लोबो (जिसकी मौत फिल्म का टर्निंग पॉइंट थी) और हाल में रिलीज हुई 'फुकरे' में जफर की भूमिका निभा चुके हैं। यहां वह कबीर और रसिया बिहारी की दोहरी भूमिका में हैं।

इसमें से एक सीधा-सादा लेखक और दूसरा बिगड़ैल आवारा रंगीन मिजाज। वहीं गुलशन ग्रोवर का एक रोल प्रोफेसर लक्ष्मी निवास का है तो दूसरा भू-माफिया कार्लोस रहबर पाशा का।

फिल्म में रज्जाक खान और अमृता रायचंद भी हैं। गुलशन ग्रोवर के करीब दो दशक लंबे कैरियर में यह संभवत: पहला मौका है, जब वह किसी फिल्म में दोहरी भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें