फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकअप के बाद कैसे हैं पुराने प्रेमी-प्रेमियों के 'संबंध'

विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान और कैट के अलग होने की खबरे तभी से ही आनी शुरू हो गई थी जब 2009 में रणबीर कपूर और कैट ने एक साथ फ़िल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' में काम किया था और दोनों के बीच अफेयर की ख़बरें आनी शुरू हुई थी।
विज्ञापन


लेकिन इसके बावजूद भी सलमान कैट के साथ काम करते रहे और उन्होंने कैट के साथ, फ़िल्म 'तीस मारखां' के आइटम सोंग के साथ-साथ फ़िल्म 'एक था टाइगर' में भी काम किया था। साथ ही इसके बाद वह गणेश चतुर्थी पर सलमान के घर भी गई थी।

टूटा 8 साल का रिश्ता, अब शक्ल से नफरत?

​जॉन और बिपाशा का आठ साल का लंबा रिश्ता एक बेहद कड़वे अनुभव के साथ खत्म हुआ। हालाँकि जॉन ने कभी भी बिपाशा को लेकर कुछ नहीं कहा, लेकिन बिपाशा ने एक दो बार इसके बारे में टिप्प्णी भी दी।

जब ये दोनों साथ थे तो दोनों को काफी विज्ञापनों के प्रस्ताव मिलते रहते थे लेकिन दोनों के बीच दरार आने के बाद से इन्होंने कभी साथ काम नहीं किया। हाल ही में खबर थी कि बिपाशा को फ़िल्म 'शूट आउट एट' वडाला में एक कैमियो के लिए प्रस्ताव दिया गया है।

लेकिन उन्होंने फ़िल्म में जॉन के कारण इसे स्वीकार नहीं किया। जिसके बाद उनकी जगह सनी लियोन को लिया गया। ये दोनों ही एक-दूसरे से बात करने से बचते हैं।

कुछ समझ में नहीं आता इस जोड़ी का

​रणबीर और दीपिका ने हाल ही में साथ में सुपरहिट फ़िल्म 'ये जवानी हैं दीवानी' दी है। साथ ही कहा जा रहा हैं कि दोनों एक बार फिर से इम्तियाज अली की फ़िल्म में साथ काम करेंगे। लेकिन शुरुआत दोनों ने जिस फ़िल्म से की थी वह फ़िल्म थी 'बचना ए हसीनों' से शुरुआत की थी।

हालाँकि फ़िल्म ने औसत ही सफलता हांसिल की थी। लेकिन उसके बाद (ये जवानी...) जैसी फ़िल्म देने वाला ये कपल आज भी फ़िल्म इंडस्ट्री में अच्छा दोस्त है। और दोनों अभी भी साथ काम करने से नहीं कतराते।

एक दूसरे की तारीफ करती है जोड़ी

​अनुष्का और रणबीर ने का रिश्ता तब सामने आया था जब दोनों दे फ़िल्म 'बैंड बाजा बारात' में साथ में काम किया था। हालाँकि कहा तो यह भी जा रहा था कि अनुष्का की ही सिफारिश पर रणवीर को इस फ़िल्म में लिया गया है। इसके बाद दोनों को मनीष शर्मा की भी फ़िल्म 'लेडीज़ वर्सेस रिकी बहल' में भी साथ में कास्ट किया गया था।

इसके बाद दोनों के रिश्ते में दरार तब आई थी जब रणवीर ने अनुष्का की दूसरे अभिनेता से दोस्ती पर नाराजगी जाहिर की थी। लेकिन अब कहा जा रहा हैं कि दोनों एक साथ फिर से ज़ोया अख्तर की किसी फ़िल्म में साथ देखने को मिलेंगे। यही नहीं रणवीर ने अनुष्का को एक बेहतर अभिनेता बनाने का क्रेडिट भी दिया है।

शादी टूटने की यह वजह तो नहीं

​ऋतिक और करीना एक दशक पहले के सबसे हॉट कपल है, और अब दोनों इतने लंबे अंतराल के बाद साथ आ रहे है। दोनों करण मल्होत्रा की फ़िल्म 'शुद्धि' में एक साथ नजर आएंगे। साथ ही कहा जा रहा हैं कि दोनों साथ में काम करने के लिए काफी इच्छुक भी है।

यह फ़िल्म अब तक ऋतिक की खराब तबियत के और ऋतिक और सुजैन के अलगाव के कारण रुकी हुई थी। इस से पहले ये दोनों 'मैं प्रेम की दीवानी हूँ' और 'कभी ख़ुशी कभी गम' में साथ काम कर चुके है।
विज्ञापन

अभी किस से चर्चाओं में, अब दूरी

इन दोनों के रिश्ते के बारे में कहा जाता हैं कि इनका रिश्ता बेहद ही गर्म परिस्थितियों में टूटा था और इसके बाद दोनों को कभी एक साथ नहीं देखा गया था। चर्चा रही कि दोनों ने एक पुरुस्कार समारोह के लिए एक साथ अभ्यास किया है।

खैर दो सालों तक एक दूसरे को डेट करने वाले शाहिद और करीना फ़िल्म 'जब वी मेट' के दौरान एक दूसरे से अलग हो गये थे। मजेदार बात ये हैं कि इस फ़िल्म ने करीना की एक के बाद एक असफल फिल्मों के बाद सफलता हांसिल की थी। ​​
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें