फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ पैसे और मजे के लिए हुईं हैं ये शादियां

विज्ञापन
विज्ञापन
2009 में जून से लेकर अगस्त तक प्रसारित होने वाले राखी के स्वयंवर में राखी ने अपने लिए तीन महीने के बाद एक दूल्हा चुना। एनडीटीवी इमेजिन पर प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम में राखी को दूल्हे के रूप में तीस वर्षीय इलीस पारूजनवाला मिले।
विज्ञापन


इन एनआरआई के साथ राखी से शादी रचाई। कुछ दिनों के बाद यह रियलिटी शो खत्म हो गए। राखी सावंत ने करोडो कमाए लिए तब उन्होंने इसे शादी मानने से इंकार कर दिया।

एक राजनेता के बेटे की मस्ती

कुछ ऐसा ही भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद महाजन के बेटे राहुल महाजन ने किया। राहुल महाजन को केंद्र में रखकर राहुल महाजन का स्वयंवर नाम का रियलिटी शो शुरू किया गया। इस शो की विजेता डिम्पी गांगुली बनीं।

शो के नियम के मुताबिक राहुल ने डिम्पी के साथ शादी भी रचाई। लेकिन कुछ समय के बाद ही यह शादी खत्म हो गई। इस शादी के खत्म होने के पहले कई सारे विवाद भी मीडिया में आए।

अब मल्लिका ने कहा बाय-बाय

अब बारी मल्लिका शेरावत की है। मल्लिका का स्वयंवर 2013 में प्रसारित हुआ। इस रियलिटी शो में हरियाणा मूल के विजय ने बाजी मारी। इस शो के खत्म होने के बाद मल्लिका ने विजय के साथ हनीमून मनाया।

दोनों ही हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में देखे गए। अब खबरें आ रही हैं कि उनका इस रिश्ते से कोई मतलब नहीं है। खबर आई है कि मल्लिका विजय के साथ रहना तो दूर उनसे फोन से बात भी नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन

वीना चुनने से रह गईं

पाक अभिनेत्री वीना मलिक भी दूल्हा चुनने वाली थीं। वीना मलिक को ध्यान में रखकर एक शो शुरू किया जा रहा था। लेकिन कुछ कारणो की वजह से यह शो टाल दिया गया।

अब चूंकि वीना की शादी हो चुकी है इसलिए इस कार्यक्रम के होने की संभावना खत्म हो गई। लेकिन क्या पता वीना इस शादी से अलग होकर फिर से स्वयंवर करने की बात करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें