जाह्नवी के बारे में क्या कहा था?
सौतेली बहनों से रिश्तों के बारे में उन्होंने कहा था, 'हम आम तौर पर मिलते नहीं हैं और साथ में वक्त नहीं गुजारते, ऐसे में कोई रिश्ता है ही नहीं।'
लेकिन श्रीदेवी के निधन के वक़्त अर्जुन कपूर जिस तरह से अपने पिता और सौतेली बहनों के साथ खड़े रहे, वो काबिल-ए-तारीफ़ है और बोनी ने उनकी तारीफ करने में जरा देर नहीं लगाई।
श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के बाद जारी बयान ने बोनी ने इस बात का खास जिक्र किया। उन्होंने लिखा, 'मैं अपने परिवार, दोस्तों, सहयोगियों और श्रीदेवी के फैंस का धन्यवाद अदा करता हूं जो मेरे साथ खड़े हैं।'
'मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे अर्जुन और अंशुला का साथ और प्यार मिला, जो मेरे, खुशी और जाह्नवी के लिए मजबूती के स्तंभ रहे हैं। हमने एक साथ बतौर एक परिवार इस असहनीय घटना को झेलने की कोशिश की है।'
अर्जुन और अंशुला दुख की इस घड़ी में वाक़ई हर पल अपने पिता के साथ खड़े नजर आए। जब श्रीदेवी का निधन हुआ तो बोनी दुबई में मौजूद थे, लेकिन अर्जुन कपूर लुधियाना में थे जहां उनकी एक फिल्म की शूटिंग चल रही थी।
इस बात की जानकारी मिलते ही वो लुधियाना से दुबई रवाना हुए और उसके बाद लगातार बोनी के साथ नजर आए। इसके अलावा अंशुला, बोनी के दुबई से मुंबई लौटने के बाद लगातार अपने परिवार के साथ रहीं।
और सोशल मीडिया में भी अर्जुन कपूर के इस व्यवहार की काफी तारीफ हो रही है। सौम्या ने लिखा, 'जिस तरह से आपने पिछले चार दिन में हालात को संभाला, उसे देखकर गर्व हुआ। आप अपने पिता और सौतेली बहनों के साथ लगातार खड़े रहे।'
@highonchai_ हैंडल से लिखा गया, 'अर्जुन कपूर को लेकर फक्र महसूस हो रहा है। श्रीदेवी के साथ बेहद ठंडे रिश्ते होने के बावजूद जिस तरह उन्होंने कपूर परिवार का साथ दिया, मदद की और संवेदनशील हालात को संभाला, वो गजब है।'
एक और ट्विटर यूज़र ने लिखा, 'खास तौर से जिस तरह वो अपनी फ़िल्म की शूटिंग छोड़कर बोनी कपूर की मदद करने गए ताकि दुबई पुलिस से श्रीदेवी का शव हासिल किया जा सके और उन्होंने जाह्नवी, खुशी के बड़े भाई का रिश्ता भी बखूबी निभाया।'