बहुत कम ही मौके होते जब रेखा और अमिताभ बच्चन की फैमिली का आमना सामना हो। बॉलीवुड के सबसे बड़े लव ट्रायंगल की बात हो तो आज भी अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन का नाम लिया जाता है। कहते हैं आज भी ये तीनों आपस में बात तक नहीं करते। लेकिन रेखा की आराध्या और ऐश्वर्या के साथ बातचीत होती है। ये लेटेस्ट तस्वीरों में बयां होता है।
लुक की बात करें तो ऐश्वर्या ने एक ब्लैक कलर का शरारा चुना, जबकि उनकी बेटी को गोल्डन कलर के एथनिक आउटफिट में नजर आईं। वहीं रेखा ग्रीन और गोल्डन कलर की साड़ी में हमेशा की तरह शानदार और खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को पारंपरिक माथा पट्टी, नेकलेस और गजरे के साथ पूरा किया।
इस फोटो को देख लोग लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा 'सास की सौतन सहेली हो गई'। एक और ने कमेंट कर लिखा 'आज रात जरूर कलेश होगा जलसा में'। वहीं लोग जमकर जया बच्चन को भी ट्रोल कर रहे हैं। बता दें, ऐश्वर्या को आखिरी बार पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म पोन्नियिन सेलवन -1 में देखा गया था, जिसमें उनका लुक काफी पसंद किया गया था। वहीं वह अब रजनीकांत स्टारर जेलर में दिखाई देंगी. इसके अलावा वह साल के अंत तक पोन्नियिन सेलवन 2 में भी दिखाई देंगी।
यह भी पढ़ें: प्रदीप सरकार की प्रार्थना सभा में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, नम आंखों से किया याद
बता दें कि अंबानी परिवार के इस इवेंट में शाहरुख खान, सलमान खान, कृति सेनन, करीना कपूर, सैफ अली खान, माधुरी दीक्षित, सोनम कपूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, सबा आजाद, ऋतिक सहित कई सेलेब्स शामिल हुए। वहीं टॉम हॉलैंड, जेंडाया, गीगी हदीद और पेनेलोप क्रूज ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की।
यह भी पढ़ें: सारा अली को है किसी 'अंधे-पागल' की तलाश, शादी के सवालों पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी