फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आया रेखा का नया लुक

Mon, 24 Nov 2014 04:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रेखा अपनी आने वाली फिल्म 'फितूर' में एकदम नये लुक में नजर आएंगी। श्रीनगर के निशात बाग में हो रही शूटिंग की लीक हुई तस्वीरों में इसकी झलक मिलती है।
विज्ञापन


इस तस्वीर में रेखा लाल जोड़े में नजर आ रही हैं। इंटरनेट पर इन तस्वीरों को शेयर किया जा रहा है।

रेखा इन तस्वीरों में एकदम नये लूक में नजर आ रहीं हैं। रेखा ने फिल्म के लिए बरगंडी रंग का विग भी पहना है। हांलाकि फिल्म 'सुपर नानी' के पिट जाने से रेखा के चाहने वाले निराश हुए थे।
विज्ञापन


फिल्म 'फितूर' लेखक चार्ल्स डिकेंस की 'द ग्रेट एक्सपेक्टशन्स' पर आधारित है। फिल्म एक चित्रकार नूर की प्रेम कहानी है जो फिरदौस से प्यार करता है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर के साथ लीड रोल में कैटरीना कैफ हैं।
विज्ञापन


रेखा फिल्म में एक अमीर बेगम का किरदार निभा रही हैं। उनका रोल किताब की किरदार मिसेज हविशम की तरह बुना गया है।

इस फिल्म को 'काइ पो चे' फेम अभिषेक कपूर डायरेक्ट कर रहे हैं। सिद्धार्थ रॉय कपूर फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें