तलाक होने के बावजूद शनिवार को एक इवेंट में ऋतिक रोशन और सुजैन खान एक साथ दिखे।
सुजैन की बहन फराह अली खान ने अपने शॉप की ओपनिंग की, जिसमें दोनों एक दूसरे से बातचीत करते हुए भी नजर आये। वहीं हाल ही में ऋतिक के अपने दोस्त की बीवी के साथ्ा दिखने पर कई तरह की बातें उछली थीं।
पिता संजय खान और मां जरीन खान पार्टी में मौजूद थी। वहीं भाई जायद खान और भाभी मलाइका भी एक साथ थे। सुजैन इस दौरान ब्लू जींस और शर्ट में नजर आईं।
ऋतिक टी-शर्ट और ब्लैक जैकेट में नजर आए। उन्होंने कैप लगा रखी थी। वो इस इवेंट में काफी खुश नजर आ रहे थे।
ऋतिक-सुजैन के बीच बीते 31 अक्टूबर को तलाक हो चुका है। दोनों के दो बेटे ऋहान और ऋदान हैं। आज कल ऋतिक आशुतोष गोवारीकर की फिल्म 'मोहन जोदड़ो' में व्यस्त हैं।