फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेखा के साथ अमिताभ का नया कनेक्शन!

विज्ञापन
विज्ञापन
यूं तो अमिताभ बच्चन और रेखा की चर्चित जोड़ी ने 1981 में आई ‘सिलसिला’ के बाद कभी साथ काम नहीं किया, लेकिन आज भी दर्शक उन्हें पर्दे पर संग-संग देखना चाहते हैं। वैसे प्रत्यक्ष रूप से तो उनकी यह इच्छा फिलहाल पूरी होती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन


इस दीवाली पर अगर रेखा पर्दे पर अमिताभ बच्चन की नकल उतारते हुए नजर आएं तो आश्चर्य मत कीजिएगा। निर्देशक राज कंवर की फिल्म ‘सदियां’ के चार साल बाद रेखा इस दीवाली पर बॉक्स ऑफिस पर वापसी कर रही हैं। फिल्म है निर्देशक इंद्र कुमार की ‘सुपर नानी’। हालांकि रेखा ‘कृष-3’ में दिखी थीं, मगर नाम मात्र को।

बदली-बदली दिखेंगी रेखा

सूत्रों के अनुसार ‘सुपर नानी’ में रेखा यूं तो एक परंपरावादी और सख्त किस्म की महिला बनी दिखेंगी, लेकिन एक वक्त आएगा जब उनका नाती (शरमन जोशी) उन्हें मॉडर्न राह पर आगे बढ़ाएगा।

इस दौरान रेखा फैशन और ऐक्टिंग की दुनिया की बातें करती दिखेंगी। इसी में अमिताभ बच्चन के एक विज्ञापन का भी जिक्र होगा कि वह इस उम्र में भी कैसे जवानों की तरह काम करते हैं।

सूत्रों की मानें तो यहां बात आगे बढ़ेगी और फिल्म में रेखा के डायरेक्टर दोस्त अनुपम खेर उनके सामने एक विज्ञापन में काम करने का प्रस्ताव रखते हैं, जिसमें अमिताभ के होने की बात कही जाएगी।
विज्ञापन

और करेंगी अमिताभ की नकल

इससे चमत्कृत रेखा अमिताभ की ऐक्टिंग करती नजर आएंगी, जिसमें बिग बी का ‘हांय’ वाला फेमस अंदाज भी होगा। इस सप्ताह के अंत तक फिल्म का ट्रेलर रिलीज होना है। बताया जा रहा है कि इसमें रेखा का यह सीन शामिल रहेगा।

निर्देशक इंद्र कुमार का कहना है कि फिल्म पूरी तरह से रेखा की कहानी है, जिसमें वह उम्रदराज से ग्लैमरस होने का सफर तय करती हैं। वह बूढ़ी नानी से एक खूबसूरत मॉडल बन जाती हैं, जिनकी दुनिया दीवानी होती है। उन्हें तमाम विज्ञापन ऑफर होने लगते हैं।

इंद्र कुमार ने बताया कि जब हमने रेखा से कहा कि कहानी में एक मोड़ ऐसा भी आएगा जहां अमिताभ बच्चन का न केवल जिक्र होगा बल्कि उन्हें उनकी नकल भी उतारनी पड़ेगी।

रेखा तत्काल इसके लिए राजी हो गईं। उल्लेखनीय है कि कई साक्षात्कारों में रेखा कह चुकी हैं कि वह अमिताभ को ऐक्टिंग की दुनिया में अपना गुरु मानती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें