अभिनेत्री रेखा हमेशा ही युवा पीढी के कलाकारों की हौंसलाअफजाई करती नजर आयी हैं। रितिक रोशन से लेकर विद्या बालन तक इस बात के गवाह हैं कि रेखा ने उनकी आगे बढ़कर मदद की है।
लेकिन हाल ही में रेखा का एक अजीबोगरीब व्यवहार सुनने को मिला है। सुनने में आया है कि रेखा ने सोनम से मिलने से इंकार कर दिया।
दरअसल सोनम जल्द ही रेखा स्टारर फिल्म 'खूबसूरत' के रिमेक की शूटिंग शुरु करने वाली हैं, सोनम को लगा कि उन्हें रेखा के शुभकामनाएं लेनी चाहिए। फिर क्या था सोनम रेखा से मिलने पहुंच गयी।
लेकिन रेखा ने व्यवस्थता का हवाला देते हुए उनसे मिलने को मना कर दिया है। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की मानें तो रेखा खुश नहीं हैं कि सोनम उनकी फिल्म 'खूबसूरत' का रिमेक कर रही हैं।
रेखा को लगता है कि उनकी पसंदीदा अदाकारा विद्या बालन उस किरदार को सबसे ज्यादा बखूबी से निभा सकती हैं।