फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

"वहीदा के लिए नहीं मरे थे गुरुदत्त"

Thu, 11 Jul 2013 01:54 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुदत्त की आत्महत्या के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने वहीदा रहमान के साथ शादी न कर पाने के गम में अपनी जान दी है। लेकिन इस बारे में गुरुदत्त की भतीजी और निर्देशिका कल्पना लाजिमी ने नया खुलासा किया है।
विज्ञापन


दिवगंत फिल्मकार और अभिनेता गुरूदत्त की जिंदगी पर फिल्मकार भावना तलवार फिल्म बनाने जा रही हैं। इससे गुरूदत्त की भतीजी और निर्देशिका कल्पना लाजिमी को आपत्ति नहीं है।

लेकिन उन्हें गुरुदत्त के मरने की वजह पर आपत्ति है। उन्होंने कहा कि मैने सुना है कि भावना गुरूदत्त अंकल की जिंदगी के रोमांटिक एंगल पर फोकस कर रही हैं। जिसमे वह वहीदा रहमान की वजह से गुरूदत्त को मौत को गले लगाते हुए दिखाने वाली है।
विज्ञापन


अगर ऐसा दिखाया गया तो यह गलत है। कल्पना कहती हैं कि गुरुदत्त अंकल और वहीदा जी 1958 में ही अलग हो गए थे और अंकल ने आत्महत्या 1964 में की थी अगर फिल्म का एंगल ऐसा कुछ हुआ तो मेरा कंजिन यानि गुरुदत्त के बेटे तरूण दत्त जरूर कानूनी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें