रवि तेजा का फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है
मास महाराजा के नाम से मशहूर रवि तेजा का हिंदी भाषी फैंस के बीच भी जबरदस्त क्रेज है। पहले भी उनकी कई फिल्में डब होकर यूट्यूब पर रिलीज की जाती रही हैं। उनकी फिल्मों के बॉलीवुड में भी कई रीमेक बन चुके हैं।
ऑन ड्यूटी में दिखाई देंगे रवि तेजा
रवि तेजा की फिल्में जैसे 'किक', 'राजा: द ग्रेट', 'बंगाल टाइगर', 'विक्रमारकुडु' हिंदी फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। इसलिए खिलाड़ी भी सिंगल स्क्रीन्स पर ऑडियंस को खूब पसंद आएगी। 'खिलाड़ी' के बाद रवि तेजा रामाराव ऑन ड्यूटी में दिखाई देंगे।