'मास जथारा' का X रिव्यू
'मास जथारा' रवि तेजा के करियर की 75वीं फिल्म है। हाल ही में फिल्म का प्रीमियर उत्तरी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अन्य देशों में 30 अक्तूबर को हुआ। Mass Jathara देखने के बाद ट्वीटर (X) पर दर्शकों के रिव्यू आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया है।
सोशल मीडिया पर फिल्म की चर्चा
सोशल मीडिया पर फिल्म 'मास जथारा' को लेकर हर कोई तारीफ कर रहै है। एक यूजर ने लिख, 'दूसरे भाग को लेकर उत्साहित है, लेकिन पहला भाग की ट्रेडमार्क कॉमेडी, जबरदस्त एक्शन और धमाकेदार इंटरवल से भरपूर है। इस बार रवि पूरी तरह से मास मोड में वापस आ गए हैं।'
रवि की 75वीं फिल्म है 'मास जथारा'
'मास जथारा' रवि तेजा के करियर की 75वीं फिल्म है। 'रावणसुरा', 'टाइगर नागेश्वर राव', 'ईगल' और 'मिस्टर बच्चन' जैसी फ्लॉप फिल्मों के बाद, फैंस का मानना है कि 'मास जथारा' रवि तेजा की ब्लॉकबस्टर फिल्म है।
'मास जथारा' के बारे में
'मास जथारा' मूवी का निर्देशन भानु भोगवरपु द्वारा किया गया है। जिसमें मास महाराज रवि तेजा और युवा नायिका श्रीलीला ने अभिनय किया है। फिल्म का निर्माण सीथारा एंटरटेनमेंट्स, फॉर्च्यून फोर सिनेमाज और श्रीकारा स्टूडियोज के बैनर तले प्रसिद्ध निर्माता सूर्यदेवरा नागवंशी और साई सौजन्या द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।
नवीन चंद्रा ने फिल्म खलनायक की भूमिका निभाई है। जबकि राजेंद्र प्रसद, नरेश, प्रवीण, हिमजा, वीटीवी गणेश, हाइपर आदी, अजय घोष और अन्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। विधु अयन्ना छायाकार हैं, नवीन नूली संपादक हैं और भीम्स सिसरोलियो ने संगीत तैयार किया है।