कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई है। पहले यह अप्रैल 2026 में आने वाली थी, लेकिन अब यह 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े की केमिस्ट्री नजर आएगी। रॉम कॉम फिल्म को लेकर वरुण के फैंस बेहद उत्साहित हैं।
फिल्म 'है जवानी तो प्यार होना है' के बारे में
'है जवानी तो प्यार होना है' डेविड धवन की फिल्म 'बीवी नंबर 1' का एक हिट गाना है, जिसमें सलमान खान, करिश्मा कपूर और सुष्मिता सेन मुख्य भूमिका में हैं। डेविड धवन ने कई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्में बनाई हैं। जिनमें 'आंखें', 'बीवी नंबर 1', 'जुड़वा', 'कुली नंबर 1', 'हीरो नंबर 1', 'राजा बाबू', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'मुझसे शादी करोगी', 'पार्टनर' जैसी 45 फिल्मों का निर्देशन किया है। इस फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के अलावा मौनी रॉय, कुबरा सैत, मनीष पॉल सहित कई कलाकार नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: हैलोवीन 2025 के लिए तैयार हैं अहान पांडे की बहन अलाना, पति और बच्चे के साथ शेयर किया एडम फैमिली का लुक