फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha Navmi: आलिया और ऋतिक ने किए मां दुर्गा के दर्शन, काजोल ने पैपराजी के सामने उड़ाया अजय का मजाक

Wed, 01 Oct 2025 07:01 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Alia Bhatt Kajol Rani Mukjerji Ajay Devgn: महा नवमी के मौके पर मुंबई में बॉलीवुड सितारों ने दुर्गा पूजा के उत्सव में हिस्सा लिया। इस दौरान अजय देवगन, काजोल और आलिया भट्ट ने माता के दर्शन किए।
विज्ञापन
अजय-काजोल-रानी मुखर्जी, अयान और ऋतिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजय देवगन और काजोल मुंबई सर्बोजनिन दुर्गा पंडाल में हरे रंग के कपड़ों में नजर आए। वहीं आलिया भट्ट ने भी गोल्डन साड़ी में पहुंचकर मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान काजोल का मजाकिया अंदाज भी देखने को मिला।
विज्ञापन
Trending Videos

आलिया का लुक
नॉर्थ बॉम्बे दुर्गा पूजा पंडाल में आलिया भट्ट शामिल हुईं। जहां पर रानी मुखर्जी ने आलिया का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस जौरान आलिया ने गोल्डन साड़ी, सीक्विन ब्लाउज में नजर आईं। जिसमें वह बहुत सुंदर लग रही थीं। इस दौरान रानी ने नीली पारंपरिक साड़ी पहनी थी और उत्सवी अंदाज में नजर आईं। तस्वीर खींचते वक्त आलिया से रानी की साड़ी पैर के नीचे दब गई थी, जिसके बाद आलिया ने रानी को सॉरी कहां। इस दौरान आलिया ने रानी और अयान मुखर्जी के साथ सेल्फी भी खींची।  

काजोल का लुक
काजोल ने चांदी की सजावट वाली हरी साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने छोटे झुमके, हल्का मेकअप और गजरा भी लगाया था। अजय ने हरा कुर्ता पहना था और अपनी पत्नी के साथ बेहद आकर्षक दिख रहे थे।

 

काजोल का मजाक
काजोल ने इस दौरान मजाकिया अंदाज में अजय का मजाक उड़ाया। जब पैपराजी ने पूछा कि अजय इतने पतले क्यों हैं, तो काजोल ने हंसते हुए कहा, 'खाते नहीं हैं सर।' इस बात पर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। काजोल और अजय ने कई हिट फिल्मों जैसे 'इश्क', 'प्यार तो होना ही था', 'तानाजी' में साथ काम किया है। दोनों ने 1999 में महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से शादी की थी और उनके दो बच्चे, न्यासा और युग हैं।
 

दुर्गा पंडाल के बारे में
दुर्गा पंडाल रानी के लिए खास है, क्योंकि इसकी शुरुआत उनकी दादी ने की थी। यह पंडाल सात दशकों से दुर्गा पूजा का बड़ा केंद्र रहा है। हर साल बॉलीवुड और टीवी के कई सेलेब्स यहां आकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लेते हैं। वहीं पूरा मुखर्जी परिवार इस उस्तव में हिस्सा लेता है। मुखर्जी परिवार की सभी महिलाएं पारंपरिक साड़ी में बेहद खूबसूरत लुक में नजर आती हैं।

यह भी पढ़ें: Harrdy Sandhu: युवराज सिंह के क्रिकेट लीग में रंग जमाएंगे हार्डी संधू, कनाडा सुपर 60 लीग में देंगे प्रस्तुति
विज्ञापन

ऋतिक रोशन
आलिया भट्ट, काजोल और अजय देवगन के बाद अब ऋतिक रोशन ने दुर्गा पंडाल जाकर मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान ऋतिक कैजुएल लुक में बेहद खुश नजर आ रहे हैं। ऋतिक ने व्हाउट रंग की शर्ट, पेंट और टोपी पहनी हुई है। इस दौरान ऋतिक निर्देशक अयान मुखर्जी और तनिषा ने बाते करते नजर आए।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें