अक्षय कुमार भी शो का बने हिस्सा
'कॉफी विद करण 9' के इस एपिसोड में करण जौहर ने अक्षय कुमार और रवि किशन की जोड़ी का खास अंदाज में स्वागत किया। उन्होंने अक्षय कुमार को बॉलीवुड का सुपरस्टार बताया, तो वहीं रवि किशन को 'बिहार का ब्रैड पिट' कहकर बुलाया। शो में एंट्री करते हुए रवि किशन ने अपना मशहूर डायलॉग 'जिंदगी झंडवा, फिर भी घमंडवा' भी दोहराया।
करण जौहर ने बताया कि शो में रवि किशन को बुलाने का सुझाव अक्षय कुमार ने ही दिया था। इस पर अक्षय ने कहा, 'मैं उनके कॉमेडी वाले अंदाज को जानता हूं, लेकिन असल में वह बहुत भावुक इंसान हैं।'
शो में गंभीर बातचीत के अलावा कई मजेदार पल भी देखने को मिले। अक्षय कुमार ने अलग-अलग जानवरों की आवाजें निकालने का एक मजेदार चैलेंज लिया। वहीं, दोनों कलाकारों ने रवि किशन के वायरल डांस स्टेप को भी दोहराया।
ये भी पढ़ें- शरवरी वाघ: ऑस्कर में नहीं पहुंची 'मैं वापस आऊंगा' तो एक्ट्रेस ने कही ये बात, 'गोंधल' की एंट्री पर भी दिया बयान