Ravi Kishan-Preeti Shukla
- फोटो : सोशल मीडिया
बीवी के कहने पर बिग बॉस में रवि किशन ने लिया था हिस्सा
रवि किशन ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी पत्नी प्रीति शुक्ला को लेकर बात की है। उन्होंने खुलासा किया है कि बिग बॉस में पार्टिसिपेट करने का उनका जरा भी मन नहीं था। उन्होंने इस शो में अपनी बीवी के कहने पर ही हिस्सा लिया था, जिसके बाद उनकी पूरी लाइफ बदल गई थी। जिस दौरान उन्होंने बिग बॉस में हिस्सा लिया था, उस वक्त उनकी 17 फिल्में रिलीज होनी थी, और तभी उन्हें बिग बॉस के घर में दो महीने बिताने थे, जो कि उनके लिए एक काफी बड़ा रिस्क था। एक्टर ने इंटरव्यू में बताया कि कैसे एक बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्में देने पर उनके अंदर घमंड भी आ गया था, लेकिन उस वक्त उनकी पत्नी ने हमेशा उन्हें संभाले रखा था और सही रास्ते पर बने रहने में मदद की थी।