भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार रवि किशन किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने इंडस्ट्री में अपने अभिनय से पहचान हासिल की है। भोजपुरी सिनेमा के अलावा रवि किशन बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। साथ ही उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में भी तमाम सीरियल में काम किया है। सभी जानते हैं कि रवि किशन ने विवादित शो बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था। इस शो को लेकर एक्टर ने हाल ही में एक खुलासा किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए कहा है कि शो में हिस्सा लेने के लिए उनकी बीवी ने कहा था, जिसके बाद उन्होंने इसके लिए साइन किया था।