फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravi Kishan: 57 की उम्र में कैसे फिट रहते हैं रवि किशन? सीख रहे चीनी प्राचीन युद्धकला, खोले फिटनेस के राज

Wed, 05 Aug 2026 07:47 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ravi Kishan Diet Plan: हाल ही में रवि किशन अपनी बेटी रीवा किशन के साथ शो 'अलायंस' में नजर आए। अब उन्होंने बताया है कि वह 57 साल की उम्र में कैसे फिट हैं। उन्होंने अपना डाइट प्लान भी बताया है।
विज्ञापन
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता और राजनेता रवि किशन फिल्मों और टीवी शोज के अलावा सेहत से जुड़ी सलाह को लेकर चर्चा में हैं। उनका मानना है कि नियमित व्यायाम और अच्छी डाइट होना बहुत जरूरी है। इससे सेहत अच्छी रहती है। उन्होंने बताया है कि वह दूध की जगह क्या पीते हैं।
विज्ञापन


कैसे फिट रहते हैं रवि किशन?
रवि किशन ने रेड इंक से बातचीत में कहा 'कसरत रोज करें। पॉजिटिव रोज रहें। रोज दौड़ें। हो सके तो अपने शरीर को प्यार करें।' 'धमाल 4' एक्टर ने यह भी बताया कि वह ताई ची की प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने बताया, 'आज घर से बाहर निकलने से पहले, मैंने 200 पुश-अप्स कर लिए थे। इन दिनों मैं ताई ची की प्रैक्टिस भी कर रहा हूं।'

गोरखपुर सांसद रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है ताई ची?
ताई ची एक पुरानी चीनी प्रैक्टिस है जिससे लोग चलते-फिरते मेडिटेशन कर सकते हैं, ताकि फिजिकल बैलेंस बना रहे। माना जाता है कि इससे जोड़ों का दर्द कम होता है और एनर्जी महसूस होती है।

खुद को 'संघी' कहे जाने पर क्या बोले 'धुरंधर' अभिनेता आर माधवन? पीएम और सीएम के समर्थन में कही ये बात

सब्जियों से लेते हैं प्रोटीन
प्रोटीन लेने और डाइट ऑप्शन को लेकर कभी न खत्म होने वाली बहस के बीच, रवि किशन अपनी वेजिटेरियन डाइट पर टिके हुए हैं। उन्होंने बताया, 'मैं तो वेजिटेरियन हूं, प्योर वेजिटेरियन। मैं तो कुछ भी नहीं लेता। ऐसा कुछ नहीं कि अंडा खाने से प्रोटीन मिलता है। मैंने वेज में ऐसी बहुत सारी चीजें ढूंढ ली हैं। यह सच नहीं है कि प्रोटीन सिर्फ अंडों से मिल सकता है। मुझे न्यूट्रिशन के कई वेजिटेरियन सोर्स मिले हैं, जिनमें सब्जी भी शामिल है।'
विज्ञापन

रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया
रवि किशन नहीं पीते दूध
जहां तक दूध से एनर्जी बढ़ाने की बात है, रवि किशन कोकोनट मिल्क पसंद करते हैं। अपने पोषण का राज बताते हुए, एक्टर ने कहा, 'दूध नहीं पीना। दूध बहुत पीता था। अब मैं नारियल को पीसकर नारियल का दूध पीता हूं। एक नारियल में मुझे एक गिलास दूध मिलता है।' 

रवि किशन हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो, ‘अलायंस’ में दिखे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें