फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को 'संघी' कहे जाने पर क्या बोले 'धुरंधर' अभिनेता आर माधवन? पीएम और सीएम के समर्थन में कही ये बात

Wed, 05 Aug 2026 06:09 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

R. Madhavan: आर माधवन ने फिल्म 'धुरंधर' में अपने किरदार पर बात की है। उन्होंने खुद को संघी कहे जाने पर अपनी राय रखी है। यहां तक कि उन्होंने पीएम और सीएम को लेकर अपने ख्याल का इजहार किया है।
विज्ञापन
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर आर माधवन ने 'संघी' कहे जाने और अपनी फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना पर प्रतिक्रिया दी है। कुछ दर्शकों ने इस फिल्म को सरकार-समर्थक और प्रोपेगेंडा कहा था। अभिनेता के मुताबिक वह भारत पर गर्व करने या देश को सकारात्मक रूप में दिखाने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन


पार्टी या नेता पर कमेंट नहीं किया
गलाटा प्लस के साथ बातचीत में, जब उनसे 'संघी' कहे जाने के बारे में पूछा गया, तो माधवन ने कहा, 'मैंने कभी किसी पार्टी या उसके नेताओं के खिलाफ कुछ भी शेयर नहीं किया है। अगर किसी ने कुछ अच्छा किया है, तो मैंने उसे बढ़ावा दिया है।'

आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
पीएम का समर्थन करना फर्ज है
उन्होंने कहा 'जब कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री चुना जाता है, तो मुझे लगता है कि उनका समर्थन करना मेरा फर्ज है। मैं कमेंट पढ़ता हूं, लेकिन इससे मेरे फैसले लेने की क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता। अगर कोई मुझे इस वजह से बुरा महसूस कराता है, तो मैं उनकी नीयत पर सवाल उठाना चाहता हूं।'

Genelia Birthday: जेनेलिया के जन्मदिन पर पति रितेश देशमुख ने लुटाया प्यार, तस्वीरें शेयर कर लिखी दिल की बात

मेरा काम है असलियत दिखाना
माधवन ने 'धुरंधर' को लेकर हो रही राजनीतिक आलोचना को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा 'फिल्म 'धुरंधर' की कहानी पाकिस्तान पर आधारित है। इसमें जो कुछ भी अच्छा या बुरा होता है, उससे भारत पर क्या असर पड़ता है, यह दिखाया गया है। मैं एक एक्टर हूं, मेरा काम असलियत को दिखाना है। मेरी निजी राय यह है कि मैं बस भारत की अच्छी बातों को और बेहतर ढंग से दिखाना चाहता हूं। यह कोई अपराध नहीं हो सकता।'
विज्ञापन

आर माधवन, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर' पर लगे आरोप
फिल्म के रिलीज के वक्त कई सोशल मीडिया यूजर्स ने आरोप लगाया था कि 'धुरंधर' ने अति-राष्ट्रवादी प्रोपेगैंडा को बढ़ावा दिया। इसमें मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था का महिमामंडन किया गया।

'धुरंधर' में क्या था उनका किरदार
आर माधवन ने आदित्य धर की दो-भाग वाली 'धुरंधर' सीरीज में इंटेलिजेंस ब्यूरो के डायरेक्टर अजय सान्याल का रोल निभाया था। उनके रोल को काफी हद तक भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से प्रेरित माना गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें