लंबे समय से बॉलीवुड में पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के जीवन पर फिल्म बनने की बातें हो रही हैं। इसके लिए कई हीरोइनों के नाम सामने आ चुके हैं।
जिनमें विद्या बालन का नाम प्रमुखता से आया था। लेकिन अब इस मामले में रवीना टंडन का नाम तेजी से उभर रहा है। सूत्रों के अनुसार, ‘कुछ दिनों पहले रवीना ने फिल्म के स्क्रिप्ट राइटर से मुलाकात की और स्क्रिप्ट सुनी। रवीना को स्क्रिप्ट पसंद आई है। उनके मुताबिक, यह एक दमदार किरदार है।
कहा जा रहा है कि रवीना फिल्मों में जोरदार कमबैक करना चाहती हैं और उन्हें दमदार रोल की जरूरत है। इस लिहाज से बेनजीर उनके लिए महत्वाकांक्षी रोल हो सकता है।
हालांकि सूत्रों का कहना है कि बेनजीर की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म पूरी तरह से उन पर नहीं होगी, बल्कि उनके जीवन की घटनाओं से प्रेरित होगी। रवीना ने फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ सुझाव भी दिए हैं, उन पर काम होने के बाद निर्देशक की तलाश की जाएगी। फिलहाल रवीना इस संबंध में चुप हैं।
आपको बता दे, रवीना टंडन एक बार फिर से बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू करने को बेताब हैं। इससे पहले रवीना छोटे पर्दे पर एक रिएलिटी शो में दिखाई दी थीं लेकिन इस शो को कुछ खास सफलता नहीं मिली।