26 नंबर मेरे लिए लकी है
फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव रिव्यू पर खुशी जताते हुए रवीना ने कहा कि 26 तारीख उनके लिए हमेशा लकी रही है। रवीना टंडन ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है 26 नंबर मेरे लिए लकी है।
‘वेलकम टू द जंगल’ को बहुत अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। मुझे यह बहुत शानदार लगता है कि एक कॉमेडी फिल्म में भी लोग परफॉर्मेंस को नोटिस कर रहे हैं। यह वाकई बहुत बढ़िया बात है।’
ये भी पढ़ें- मोहनलाल ने जर्मनी में बिखेरा जलवा, धनुष के गाने ‘मेघम करुकथा’ पर किया जबरदस्त डांस; जमकर वायरल हो रहा वीडियो
हम एक-दूसरे को काफी वक्त से जानते हैं
उन्होंने आगे कहा, ‘मेरे लिए यह बहुत अच्छा रहा क्योंकि मैं कुछ हल्का-फुल्का, मजेदार काम करना चाहती थी। तभी ‘वेलकम टू द जंगल’ का ऑफर आया। यह पूरी तरह मजेदार अनुभव था।’
रवीना ने फिल्म की कास्ट के साथ अपने अनुभव को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, ‘सबसे अच्छी बात यह थी कि हम सभी एक-दूसरे को काफी वक्त से जानते हैं। हमारे बीच बहुत अच्छा तालमेल था। और दोनों लड़कियां, जैकलीन और दिशा, बहुत प्यारी हैं।’