महिलाओं को मिल रही ज्यादा फीस
दरअसल, महिलाओं की फीस पर बात करते हुए रवीना टंडन ने कहा कि भले ही फिल्मों में महिलाएं पुरुषों से कम पैसे कमा रही हैं, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म और टीवी इंडस्ट्री में महिला कलाकारों ने अपने कदम जमाए हैं और उन्हें अभिनेताओं की तुलना में ज्यादा भुगतान किया जाता है। फिल्म इंडस्ट्री को ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से सीख लेने की जरूरत है। वह महिलाओं पर आधारित कंटेंट तैयार कर रहे हैं और उन्हें ज्यादा फीस दे रहे हैं। महिलाएं ओटीटी में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, जहां उन्हें अच्छे पैसे मिलते हैं।
Alia Bhatt: पति रणबीर को लेकर आलिया का बड़ा खुलासा, बोलीं- इस वजह से राहा के लिए पोजेसिव हैं एक्टर
ओटीटी में महिलाओं को मिला महत्व
रवीना ने इस कारण का भी खुलासा किया कि ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री में महिलाओं को ज्यादा फीस क्यों मिल रही है। उनका मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में प्रोड्यूसर और डायरेक्टर में पुरुष की भूमिका ज्यादा है, लेकिन टीवी और ओटीटी में ऐसा नहीं है। यहां महिलाएं निर्माता भी हैं, जो अच्छा कंटेंट तैयार करती हैं और मुख्य कलाकार के तौर पर महिलाओं को कास्ट करती हैं, जिस वजह से एक्ट्रेस को मौका मिलता है।
दुखदः नहीं रहे मलयालम एक्टर मामूकोया, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन